फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5 Best Series On SonyLIV: सोनी लिव पर रिलीज हुई ये पांच सीरीज हैं मस्ट वॉच, इसी वीकेंड बना लें देखने का प्लान

Sat, 19 Feb 2022 05:46 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 19 Feb 2022 05:46 PM IST
विज्ञापन
5 best series on SonyLIV you should watch this weekend
वेब सीरीज - फोटो : amar ujala
सोनी लिव दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म की तुलना में ज्यादा लोकप्रिय रहा है। यहां आपको कॉमेडी, रोमांस, थ्रिलर और कई दूसरे शो देखने को मिल जाएंगे। इस प्लेटफॉर्म पर आप सोनी चैनल पर आने वाले शो भी देख सकते हैं। इस स्ट्रीमिंग ऐप ने स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी की रिलीज के बाद कई लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। 10 एपिसोड की सीरीज इस समय टॉप रेटेड इंडियन शो में शामिल है। अमेजॉन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स समेत ओटीटी प्लेटफॉर्म पर साल की बेस्ट सीरीज की रैंक में शामिल हो गई है। 




 

 
5 best series on SonyLIV you should watch this weekend
अनदेखी - फोटो : amar ujala

अनदेखी
अनदेखी क्राइम थ्रिलर है, जो वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है. इसका निर्देशन आशीष आर शुक्ला ने किया है। ये 4 मार्च को रिलीज हो जाएगी. दिब्येंदु भट्टाचार्य इस शो में मुख्य भूमिका में हैं।  इसमें शादी में एक लड़की का मर्डर हो जाता है और एक अमीर परिवार इस पूरी घटना को कवर करने की जद्दोजहद करता है। शो में दिब्येंदु का रोल बहुत दमदार दिखाया गया है।

5 best series on SonyLIV you should watch this weekend
स्कैम 1992 - फोटो : scam 1992

स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी 
हंसल मेहता की नई टीवी सीरीज, स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी, ऑन-स्क्रीन रियल लाइफ की घटना पर आधारित है। यह कहानी एक भारतीय स्टॉकब्रोकर हर्षद मेहता पर आधारित है। हर्षद मेहता ने शेयर की खरीद-बिक्री में करीब 4000 करोड़ का घोटाला किया था। ये सीरीज पत्रकार सुचेता दलाल और देबाशीष बसु की किताब "द स्कैम: हू वोन, हू लॉस्ट, हू गॉट अवे" पर आधारित है। इसमें प्रतीक गांधी ने हर्षद मेहता की शानदार भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 best series on SonyLIV you should watch this weekend
JL50 - फोटो : amar ujala

JL50
शैलेंद्र व्यास द्वारा निर्देशित JL50 भी वास्तविक घटना पर आधारित है। ये एक थ्रिलर है. JL50 एक कॉमर्शियल फ्लाइट थी जो कि 35 साल पहले लापता हो गई थी और पश्चिम बंगाल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें अभय देओल ने मुख्य भूमिका निभाई है. इसके अलावा इसमें पंकज त्रिपाठी और पीयूष शर्मा भी हैं।

विज्ञापन
5 best series on SonyLIV you should watch this weekend
गुल्लक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गुल्लक
अगर आप इस वीकेंड कॉमेडी-ड्रामा देखना चाहते हैं तो गुल्लक एक बेहतरीन शो है। इस शो में एक मिश्रा परिवार है जो अपनी डेल लाइफ में की छोटी-छोटी बातों से आपको रूबरू  कराएंगे और हंसाएंगे. पूरे परिवार के साथ भी घर बैठे इस शो का आनंद लिया जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed