{"_id":"627548b12ac13964305d02d0","slug":"a-few-hours-before-the-finale-of-kangana-ranaut-lock-upp-saisha-shinde-eliminated-from-the-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lock Upp: कंगना रणौत के शो में आया जबरदस्त मोड़, फिनाले से पहले इस कैदी ने देखा बाहर का रास्ता","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Lock Upp: कंगना रणौत के शो में आया जबरदस्त मोड़, फिनाले से पहले इस कैदी ने देखा बाहर का रास्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 07 May 2022 02:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
13 कैदी हैं ‘लॉक अप’ में
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रणौत का रियलिटी शो 'लॉकअप' का फिनाले जैसे-जैसे करीब आ रहा है, शो में चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। अब शो इस शो में कुछ ऐसा देखने को मिला है जिसकी उम्मीद दर्शकों को भी शायद नहीं थी। फिनाले से ठीक पहले इस शो में आए दिलचस्प मोड़ से हर कोई हैरान है।
2 of 4
सायशा
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, इस शो से सायशा शिंदे से बाहर हो गई हैं। फिनाले से महज कुछ घंटे पहले एलिमिनेट होना सायशा के लिए भी किसी बड़े झटके से कम नहीं है। बता दें कि 'लॉकअप' अपने लॉन्च के बाद से ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में से एक है। शो के शुरूआत से ही सायशा फिनाले की एक मजबूत दावेदार थीं। उन्होंने इस शो के हर गेम को बेहद समर्पण के साथ खेला था। वह अपने विचारों को लेकर बहुत मुखर थीं। इससे पहले भी सायशा शो से बाहर हो चुकी हैं। होस्ट कंगना से तीखी बहस के बाद उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। इसके बाद उन्होंने फिर से कंगना की जेल में वापसी की थी। लेकिन अब जब शो अपने अंतिम पड़ाव में है उस समय उनका कंगना की जेल से बाहर निकलना काफी खल रहा है।
3 of 4
सायशा शिंदे, कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
इस शो को ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर प्लेटफॉर्म पर 24x7 लाइव-स्ट्रीम किया जा सकता है। गौरतलब है कि शो का प्रीमियर 27 फरवरी को हुआ था और फिनाले कल यानी 7 मई को होने जा रहा है। सायशा के एलिमिनेशन के साथ प्रिंस नरूला, मुनव्वर फारुकी, शिवम शर्मा, अंजलि अरोड़ा, आजमा फलाह और पायल रोहतगी अब शो के बचे हैं। इन सबके बीच ट्रॉफी जीतने के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कंगना रणौत, सायशा शिंदे
- फोटो : insta
जानकारी के मुताबिक कल होने वाले फिनाले में कई परफॉर्मेंस देखने को मिलेंगी। लोगों को भी सीजन के पहले फिनाले का बेसब्री से इंतजार है। बताया जा रहा है कि जेलर करण कुंद्रा और वार्डन तेजस्वी प्रकाश ने फाइनल एपिसोड के लिए सुबह तीन बजे तक शूटिंग की है। कल इस रहस्य से पर्दा उठ जाएगा कि कौन इस शो के पहले सीजन का विनर होने वाला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।