{"_id":"6274fc15a543ee40fc477ff6","slug":"koffee-with-karan-7-alia-bhatt-and-ranveer-singh-will-be-first-guest-shooting-start-next-week","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Koffee With Karan 7: करण जौहर के पहले गेस्ट बनेंगे आलिया भट्ट-रणवीर सिंह, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Koffee With Karan 7: करण जौहर के पहले गेस्ट बनेंगे आलिया भट्ट-रणवीर सिंह, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 06 May 2022 04:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
koffee with karan season 7
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर अपना पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' सीजन सात के साथ जल्द ही लौट रहे हैं। इस शो में करण जौहर बॉलीवुड के सेलेब्स के साथ मनोरंजन जगत की ही गॉसिप करते हुए नजर आते हैं, जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं। वहीं, फैंस सीजन 7 को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। हर कोई इस सीजन में नजर आने वाले सेलेब्स के नाम जानना चाहता है और अब सीजन 7 के पहले गेस्ट का नाम भी सामने आ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर के इस शो में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह पहले गेस्ट होंगे और इस एपिसोड की शूटिंग भी जल्द ही शुरू होने वाली है।
2 of 4
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन से शुरू होगी शूटिंग
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में एक साथ नजर आने वाले हैं और इस फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं। ऐसे में रणवीर और आलिया मिलकर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने इस चैट शो में पहुंचने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शो की शूटिंग जल्द से जल्द शुरू करने के लिए सेट पर काम चल रहा है। रणवीर और आलिया 10 मई को मुंबई में शो के पहले एपिसोड की शूटिंग करेंगे।
3 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
शादी के बाद पहला शो
आलिया भट्ट अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड व अभिनेता रणबीर कपूर के साथ 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बधी थीं। शादी के तुरंत बाद ही आलिया और रणबीर ने अपनी अपकमिंग फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। लेकिन अब आलिया शादी के बाद पहली बार किसी टॉक शो में नजर आएंगी। ऐसे में अभिनेत्री के फैंस काफी खुश हैं क्योंकि आलिया ने शादी के बाद कोई इंटरव्यू भी नहीं दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कॉफी विद करण
ओटीटी पर आएगा शो
करण जौहर के चैट शो के पुराने छह सीजन टीवी पर टेलीकास्ट हुए हैं। लेकिन इस बार करण सीजन 7 के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रहे हैं। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि 'कॉफी विद करण' का सीजन 7 नहीं आ रहा है। इस खबर ने ही फैंस को झटका दे दिया था। इसके बाद करण जौहर ने एक और पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि शो ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर टेलीकास्ट होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।