फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhuvan Bam: अब 'ताजा खबर' लेकर आ रहे हैं बीबी के वाइन्स फेम भुवन बाम, ओटीटी पर करेंगे डेब्यू

Wed, 04 May 2022 04:04 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 04 May 2022 04:04 PM IST
विज्ञापन
Bibi ki Vines fame Bhuvam Bam announces his ott debut with Taaza Khabar on Disney+ Hotstar
Bhuvan Bam - फोटो : सोशल मीडिया

भुवन बाम पिछले कुछ वर्षों में सोशल मीडिया पर में एक प्रसिद्ध नाम बनकर उभरे हैं। वह एक कॉमेडियन, लेखक, गीतकार और यूट्यूबर हैं। भुवन डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रचनात्मक कंटेंट बनाने वाले ऐसे पहले व्यक्ति थे, जिसने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी। उन्हें अपने 'बीबी की वाइन्स' वीडियो से लोगों की खूब प्रशंसा और लोकप्रियता मिली। भुवन बाम के इस शो ने कई रिकॉर्ड बनाए और कईं तोड़े भी थे। पिछले साल भुवन यूट्यूब पर अपना एक नया शो लेकर आए थे, जिसका नाम 'ढिंढोरा' था। इसके लिए उन्हें काफी प्रशंसा भी मिली थी और अब वह एक अभिनेता के रूप में अपना सफर शुरू करने जा रहे हैं। इस बात की सूचना भुवन ने खुद सोशल मीडिया पर जारी की है।


 
Bibi ki Vines fame Bhuvam Bam announces his ott debut with Taaza Khabar on Disney+ Hotstar
Bhuvan Bam - फोटो : सोशल मीडिया

पोस्ट साझा कर दी जानकारी 
आज कुछ ही घंटों पहले, भुवन ने अपने ओटीटी डेब्यू की आधिकारिक घोषणा अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर की। 'डिज्नी+ हॉटस्टार' के हॉटस्टार स्पेशल में 'ताजा खबर' नामक एक नए शो के साथ भुवन डेब्यू करने जा रहे हैं। वह बीबी की वाइन प्रोडक्शन के तहत रोहित राज के साथ शो का निर्माण भी कर रहे हैं। शो के लिए कहानी का आइडिया अजीज दलाल का है, और इसे अब्बास दलाल और हुसैन दलाल द्वारा बनाया जा रहा है, जिसका निर्देशन हिमांक गौर कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Bibi ki Vines fame Bhuvam Bam announces his ott debut with Taaza Khabar on Disney+ Hotstar
भुवन बाम - फोटो : सोशल मीडिया

भुवन ने पिछले दिनों दिया था बयान
इस प्रोजेक्ट के लिए अपने उत्साह को साझा करते हुए भुवन ने कहा था,"मैं एक असाधारण प्रोजेक्ट के साथ अपने डिजिटल स्ट्रीमिंग डेब्यू की शुरुआत करने के लिए काफी उत्साहित हूं। बात यह है कि मुझे भारत के प्रमुख प्लेटफार्म्स में से एक के साथ ऐसा करने का मिल रहा है। इसकी वजह से मैं ओवर द मून महसूस कह रहा हूं। मैं अपने फैंस और प्लेटफॉर्म के सब्सक्राइबर्स से इस नए किरदार और शो को मिलने वाले प्यार को देखने के लिए भी उत्साहित हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Bibi ki Vines fame Bhuvam Bam announces his ott debut with Taaza Khabar on Disney+ Hotstar
भुवन बाम - फोटो : सोशल मीडिया

'ढिंढोरा' में आए थे नजर 
भुवन का सफर काफी इंस्पिरेशनल रहा है। वह उन गिने-चुने लोगों में से एक हैं, जिन्होंने कंटेंट क्रिएशन से एक्टिंग तक काफी सफलता पाई है और उन्हें हर प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की सराहना मिली है। उन्हें आखिरी बार 'ढिंढोरा' में देखा गया था और यह अब तक की उनकी सबसे अच्छी सीरीजों में से एक थी। इसमें उनके द्वारा की गई एक्टिंग को देखते हुए, हमें यकीन है कि 'ताजा खबर' में सच में कुछ खास होने वाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed