फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

lock Upp: 'लॉकअप' से खत्म हुआ पूनम पांडे का सफर, शो से बाहर होने के बाद फूट-फूटकर रोईं

Tue, 03 May 2022 06:54 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 03 May 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
lock upp poonam pandey gets evicted ahead of finale
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

कंगना रणौत का रियलिटी शो लॉकअप इस समय काफी चर्चा में है। इस शो में कंटेस्टेंट के बीच काफी लड़ाई-झगड़ा और चौंका देने वाले सीक्रेट देखने और सुनने को मिल रहे हैं। तीन हफ्ते पहले शुरू हुआ शो धीरे-धीरे अपने आखिरी पड़ाव में पहुंच रहा है। 7 मई को शो का फिनाले होने वाला है और उसी दिन विनर की भी घोषणा हो जाएगी। हालांकि इससे पहले कंटेस्टेंट के बीच कड़ी मुकाबला चल रहा है। आज शो से जुड़े अपडेट से पता चला है कि पूनम पांडे लॉक अप से बाहर हो गई हैं। 

lock upp poonam pandey gets evicted ahead of finale
पूनम पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

इंस्टाग्राम पर ऑल्ट बालाजी ने शो से जुड़ा एक प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो देखने से पता चलता है कि जैसे ही पूनम पांडे के शो से बाहर होने की बात कही गई वैसे ही वह रोने लगीं। पूनम पांडे को फिनाले न जीत पाने का बहुत दुख है। इस दौरान जेलर करण उनका हौसला बढ़ा रहे थे और उनके लिए कुछ अच्छी बातें भी शेयर कीं।

View this post on Instagram

A post shared by ALTBalaji (@altbalaji)

lock upp poonam pandey gets evicted ahead of finale
पूनम पांडे - फोटो : Instagram

पूनम पांडे इस शो में भी टॉपलेस होने को लेकर चर्चा में रही हैं। दरअसल पूनम ने वोट पाने के लिए ऐसा किया था। उन्होंने अपने फैंस से वादा किया था कि अगर वह शो में बनी रहती हैं तो वह टॉपलेस हो जाएंगी। पूनम को शो से निकाले जाने के बाद अब पायल रोहतगी, सायशा शिंदे, आजमा फलाह, अंजलि अरोड़ा, मुनव्वर फारुकी, शिवम शर्मा, प्रिंस नरुला बचे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
lock upp poonam pandey gets evicted ahead of finale
पूनम पांडे - फोटो : Instagram

बता दें कि पूनम ने 27 फरवरी को शो प्रीमियर के दिन लॉक अप में प्रवेश किया था। वह उन पांच प्रतियोगियों में शामिल थीं, जिन्होंने मंगलवार को बाहर निकाले जाने तक सबसे लंबा समय जेल में बिताया था। मुनव्वर फारुकी, पायल रोहतगी, शिवम शर्मा और अंजलि अरोड़ा ने पहले दिन शो में प्रवेश किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed