फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

This Week On OTT: माधवन के मुकाबले इस हफ्ते मैदान में उतरेंगी सनी लियोनी, ये है हफ्ते का पूरा मेन्यू

Tue, 05 Jan 2021 10:16 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 05 Jan 2021 10:16 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala recommends web series and films to watch on OTT in Week 01 of 2021 maara bullets kagaz
This Week On OTT - फोटो : अमर उजाला

साल आगे बढ़ चला है और धीरे धीरे सिनेमाघरों को मिलने वाली छूट भी बढ़ रही है। तमिलनाडु के सिनेमाघरों में अब 50 फीसदी नहीं, बल्कि पूरे सौ फीसदी लोग बैठकर फिल्म देख सकेंगे। सिनेमाघरों के लिए बनी फिल्में जब ओटीटी पर रिलीज होने लगीं तो ओटीटी पर सामग्री की भरमार थी। लेकिन, अब बहुत कम फिल्मों के निर्माता ही अपनी फिल्में सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी पर रिलीज करेंगे। ऐसे में ओटीटी को अब सिर्फ अपने लिए ही बनी सामग्री पर निर्भर रहना होगा। आइए देखते हं कि इस हफ्ते ओटीटी पर क्या कुछ है खास।

Amar Ujala recommends web series and films to watch on OTT in Week 01 of 2021 maara bullets kagaz
हिस्ट्री ऑफ स्वेअर वर्ड्स - फोटो : अमर उजाला

5 जनवरी 

मंगलवार को ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है एक अंग्रेजी डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'हिस्ट्री ऑफ स्वेअर वर्ड्स'। सीरीज के होस्ट होंगे हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता निकलस केज और वह शो के अलग-अलग एपिसोड में बातचीत करेंगे शब्दों, इतिहास, मनोरंजन और संस्कृति के जानकार लोगों से। मुख्य तौर पर वह अंग्रेजी भाषा में गालियों के उदय को लेकर चर्चा करेंगे। इसके अलावा इसी दिन एक एनीमेटेड सीरीज 'गैबी'ज डॉलहाउस' भी रिलीज होगी।

Amar Ujala recommends web series and films to watch on OTT in Week 01 of 2021 maara bullets kagaz
टोनी पार्कर- द फाइनल शॉट - फोटो : अमर उजाला

6 जनवरी 

बुधवार को बायोग्राफिकल डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'टोनी पार्कर- द फाइनल शॉट' रिलीज होने वाली है। यह सीरीज फ्रांस के बास्केटबॉल के मशहूर खिलाड़ी टोनी पार्कर पर ही आधारित है। इसमें उनके पूरी करियर यात्रा को दिखाया जाएगा। इसके अलावा 'सर्वाइविंग डेथ' शीर्षक वाली डॉक्यूमेंट्री सीरीज भी इसी दिन रिलीज होगी। यह सीरीज न्यूयॉर्क टाइम्स के एक लेखक लेस्ली कीन की लिखी किताब पर आधारित है। मौत के बाद की जिंदगी, मृत्यु के करीबी अनुभव, पुनर्जन्म, अलौकिक शक्तियों, आदि की बातचीत इस सीरीज में की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala recommends web series and films to watch on OTT in Week 01 of 2021 maara bullets kagaz
कागज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

7 जनवरी 

सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई फिल्म 'कागज' को सिनेमाघरों की बजाय इसके निर्माता ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर इस बृहस्पतिवार को रिलीज कर रहे हैं। सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है और इसमें मुख्य भूमिकाएं निभाते हुए नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी, अमर उपाध्याय, मोनल गज्जर और संदीपा धर जैसे कलाकार। फिल्म की पटकथा मशहूर लेखक इम्तियाज हुसैन ने लिखी है। 

विज्ञापन
Amar Ujala recommends web series and films to watch on OTT in Week 01 of 2021 maara bullets kagaz
बुलेट्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

8 जनवरी 

एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज 'बुलेट्स' आखिरकार इस शुक्रवार को रिलीज हो ही जाएगी। 'टीना एंड लोलो' के नाम से बनी इस फिल्म को सीरीज में बदले जाने के बाद इसी नाम से जाना जा रहा है। इस सीरीज में मुख्य कलाकारों के रूप में सनी लियोनी, करिश्मा तन्ना, विवेक वासवानी और दीपक तिजोरी जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह कहानी टीना और लोलो की है जो बहादुर लड़कियां हैं। वह दुश्मनों से अपने देश को बचाने का काम करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed