साल की पहली थिएटर्स में रिलीज होने वाली फिल्म ‘राम प्रसाद की तेरहवीं’ दरअसल ओटीटी फिल्म होती तो बेहतर होता। सिनेमा अब वही चलेगा जो लार्जर दैन लाइफ होगा। बाकी जिंदगी की खट्टी मीठी नोकझोंक और बतकही के लिए मोबाइल ही काफी है। बहुत मन करें तो स्मार्ट टीवी तक मामला पहुंच सकता है। लेकिन, इस साल तो ओटीटी का पर्दा भी लार्जर दैन लाइफ होने जा रहा है, ऐसे में सिनेमाघरों के लिए चुनौती बड़ी है। आइए आपको बताते हैं उन वेब सीरीज के बारे में जो इस साल सिनेमाघरों में जाने वाले दर्शकों को भी अपनी तरफ खींच लेने का माद्दा रखती हैं।
सिनेमा को टक्कर देने आ रहीं ये 10 लार्जर दैन लाइफ वेब सीरीज, 15 जनवरी से शुरू होगा ओटीटी का ‘तांडव’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तांडव
साल की शुरुआत सैफ अली खान की वेब सीरीज 'तांडव' से होने वाली है। 'सैक्रेड गेम्स' में एक पुलिसवाले की भूमिका निभाने के बाद सैफ को अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस वेब सीरीज में एक राजनीतिज्ञ के किरदार में देखा जाएगा। दिल्ली में इन दिनों किसानों के आंदोलन से मामला गरमाया हुआ है। ये सीरीज किसानों और छात्रों के एक साथ आने की कहानी है। लोहा गरम है। और, ये सीरीज ऐसे मौके पर बिल्कुल सही हथौड़ा साबित हो सकती है। सैफ के अलावा इस सीरीज में डिंपल कपाड़िया, तिगमांशु धुलिया, सुनील ग्रोवर, डिनो मोरिया, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अय्यूब मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
द फैमिली मैन 2
एक और चर्चित वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' का दूसरा सीजन 12 फरवरी को रिलीज होगा। इस सीरीज में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी, प्रियमणि, शारिब हाशमी, समांथा अक्कीनेनी, गुल पनाग और श्रेया धनवंतरी जैसे कई कलाकार। राज निदिमोरू और कृष्णा डीके के निर्देशन में बनी यह सीरीज एक मध्यमवर्गीय परिवार के आदमी की कहानी है जो परिवार में रहकर तो एक आम आदमी है। लेकिन, ड्यूटी पर रहकर वह इंटेलिजेंस एजेंसी के लिए खुफिया तौर पर वैश्विक स्तर के आतंकवादियों के मंसूबों पर भी पानी फेरता है।
गुल्लक 2
पहले सीजन के सफल होने के बाद 'गुल्लक' के निर्माताओं ने फैसला किया कि वह इसका दूसरा सीजन भी लेकर आएंगे। सीजन 2 का एक प्रोमो रिलीज कर दिया गया है और इस प्रोमो में बताया गया कि यह सीरीज 15 जनवरी को रिलीज होगी। इस सीरीज की कहानी उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है। सीरीज में मध्यम वर्गीय परिवार के लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में आने वाली परेशानियों को दिखाया गया है। सीरीज का दूसरा सीजन भी कुछ वैसे ही संघर्षों को उजागर करेगा। पिछला सीजन अपने घरेलू किस्सों के चलते खूब हिट हुआ था।
बाहुबली – बिफोर द बिगनिंग
एसएस राजामौली की फिल्म सीरीज 'बाहुबली' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद आनंद नीलकंठन के लिखे उपन्यासों 'द राइज ऑफ शिवगामी', 'चतुरंगा' और 'क्वीन ऑफ माहिष्मती' के अधिकार बिके और इन पर वेब सीरीज 'बाहुबली- बिफोर द बिगिनिंग' बनाने की घोषणा हुई। पिछले दो सालों से इस वेब सीरीज पर काम चल रहा है और आशा है कि इस साल इस वेब सीरीज के पहले सीजन 'द राइज ऑफ शिवगामी' को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज करेगा। ने 'बाहुबली- बिफोर द बिगिनिंग' की पूरी कहानी छह सीजन में चलने वाली है। सीरीज में मुख्य भूमिकाएं निभाने के लिए मृणाल ठाकुर, राहुल बोस, अतुल कुलकर्णी, सिद्धार्थ अरोरा, तेज सप्रू जैसे कलाकार चुने गए हैं।