मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज ‘फैमिली मैन 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए इसे बनाने वाले इसके पहले कुछ और तमाशा लेकर आए हैं। ‘फैमिली मैन 2’ के राज और कृष्णा ने एक अनोखी फिल्म बनाई है। और, इस फिल्म के साथ कुछ और फिल्में भी आ जुड़ी हैं। मामला कुछ कुछ फिल्मावलियों (film anthologies) जैसा बन रहा है। पूरा मामला क्या है, ये अगले हफ्ते पता चलेगा।
‘फैमिली मैन’ के मेकर्स ने बनाया ये नया चौगड्डा, लॉकडाउन की दिक्कतें दिखाएंगी ये पांच फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, कहानियों का संकलन लेकर आने वाली फिल्मों में एक और नाम जुड़ने जा रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए बनी वेब फिल्म 'अनपॉज्ड' का। इस फिल्मावली में राज निदिमोरू और कृष्णा डीके के अलावा निखिल आडवाणी, तनिष्ठा चटर्जी, अविनाश अरुण और नित्या मेहरा जैसे फिल्मकारों की कहानियां शामिल हैं। इस फिल्म की खास बात यह है कि सभी निर्देशकों ने अपनी अपनी कहानी को लॉकडाउन के दौरान ही अंजाम दिया है।
इस वेब फिल्म के टीजर में दिखाया गया है कि जब कोरोना वायरस जैसी महामारी की वजह से देश में लॉकडाउन लागू हुआ तो उस दौरान और उसके बाद भी लोगों को किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा? लोगों की भविष्य की आशाएं धूमिल हुईं, नई शुरुआत करने के अलावा और कोई चारा ही नहीं बचा। लेकिन, दूसरा अवसर जब मिलेगा, उसके बाद ही तो नई शुरुआत हो सकती है। इस वेब फिल्म में पांच अलग-अलग कहानियां हैं।
पहली कहानी का शीर्षक 'ग्लिच' है जिसको राज और डीके ने बनाया है। इस कहानी में गुलशन देवैया और सैयामी खेर मुख्य भूमिकाएं निभा रही हैं। दूसरी कहानी 'अपार्टमेंट' होगी जिसका निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया। इस कहानी में ऋचा चड्ढा और सुमीत व्यास मुख्य भूमिकाओं में होंगे। तीसरी कहानी 'रैट ए टैट' होगी जिसमें रिंकू राजगुरु और लिलेट दुबे ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इसका निर्देशन किया है तनिष्ठा मुखर्जी ने। इसी तरह चौथी कहानी का शीर्षक 'विषाणु' होगा जिसका निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है। इस कहानी में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे अभिषेक बनर्जी और गीतिका विद्या ओहल्याण। पांचवी कहानी का शीर्षक 'चांद मुबारक' रखा गया है। नित्या मेहरा के निर्देशन में बनी इस कहानी में रत्ना पाठक शाह और शार्दुल भारद्वाज मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्मों में कहानियों का संकलन लेकर आने का चलन तो काफी पुराना है। ऋषिकेश मुखर्जी ने अपनी पहली ही फिल्म ‘मुसाफिर’ एक एंथोलॉजी की तरह बनाई थी। इसके अरसे बाद रामगोपाल वर्मा ने 'डरना मना है' और 'डरना जरूरी है' जैसी फिल्में बनाईं जिसमें कई अलग-अलग कहानियां रहीं। इसी तरह जोया अख्तर, अनुराग कश्यप, दिबाकर बैनर्जी और करण जौहर ने मिलकर 'बॉम्बे टॉकीज' बनाई। ओटीटी पर भी यह सिलसिला वर्ष 2018 में इन्हीं चार निर्देशकों ने फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' के साथ शुरू किया।
पढ़ें: शादी के पांच दिन बाद ही आदित्य नारायण ने दी पत्नी श्वेता को मायके भेजने की धमकी, वीडियो हुआ वायरल