इन दिनों हिंदी सिनेमा में जिस एक वेब सीरीज की सबसे ज्यादा चर्चा है, वह है डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इसी शुक्रवार प्रसारित होने जा रही सीरीज ‘बैड कॉप’। जर्मन भाषा में इसी नाम से बनी एक वेब सीरीज के इस हिंदी अनुकूलन में अनुराग कश्यप विलेन के किरदार में हैं और बीते शुक्रवार को रिलीज हुई विजय सेतुपति की फिल्म ‘महाराजा’ के बाद उनके इस पूर्णकालिक खलनायक अवतार की चर्चा में सीरीज के बाकी तमाम पहलू हाशिये पर जाते दिख रहे हैं। चर्चित वेब सीरीज ‘कोहरा’ की हीरोइन हरलीन सेठी भी इस सीरीज में एक दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं।
Bad Cop Exclusive: शूटिंग से महीना भर पहले तक लापता थे अनुराग कश्यप, तय हो गया दूसरे अभिनेता का नाम और फिर..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां तक बात निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप की है तो सेहत में सुधार होने के बाद से वह अभिनय को लेकर खासे सक्रिय हैं। बताते हैं कि जब वेब सीरीज ‘बैड कॉप’ को भारत में बनाने वाली कंपनी फ्रीमैंटल इंडिया ने इस किरदार के लिए अनुराग कश्यप को संपर्क करना शुरू किया तो उनसे हफ्तों तक बात ही नहीं हो पाई। इसी बीच सीरीज के लिए निर्देशक आदित्य दत्त का नाम फाइनल हुआ और उनके आने के बाद अनुराग कश्यप के स्थान पर एक दूसरे अभिनेता का नाम भी प्रोडक्शन कंपनी ने ओटीटी को सुझाया जिस पर ओटीटी ने रजामंदी भी दे दी थी। लेकिन, निर्देशक आदित्य दत्त इस मौके पर अनुराग के नाम पर अड़ गए।
वेब सीरीज ‘बैड कॉप’ के निर्माण से जुड़े सूत्र बताते हैं कि अनुराग कश्यप ने हफ्तों तक फ्रीमैंटल की कास्टिंग टीम की फोन कॉल और संदेशों का जवाब नहीं दिया तो उनके स्थान पर अभिनेता दानिश हुसैन के नाम पर चर्चा शुरू हो गई थी। लेकिन तभी शूटिंग शुरू होने से ठीक महीना भर पहले अनुराग कश्यप का प्रोडक्शन कंपनी के पास फोन आया और इस बारे में उनसे बात शुरू हुई। जानकारी के मुताबिक सीरीज के निर्देशक आदित्य दत्त की इसके बाद बहुत ही संक्षिप्त मुलाकात अनुराग कश्यप से हुई और इस मिनटों की मुलाकात में आदित्य ने वेब सीरीज के लिए कश्यप को राजी कर लिया।
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही वेब सीरीज ‘बैड कॉप’ की कहानी दो जुड़वा भाइयों की कहानी है जिसमें इसके ट्रेलर के मुताबिक एक भाई पुलिस अफसर है और दूसरा अपराधी। ट्रेलर से ये भी संकेत मिलता है कि कहानी के एक अहम मोड़ पर ये दोनों अपने अपने स्थान बदल लेते हैं। अभिनेता गुलशन देवैया ने सीरीज में ये किरदार निभाया है। नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब्स’ की रिलीज के दौरान ‘अमर उजाला’ से बात करते हुए गुलशन ने अपने इस किरदार के बारे में जानकारी दी थी। और, तब से ही वह इस किरदार को लेकर खासे उत्साहित रहे हैं। वह ‘बैड कॉप’ के निर्देशक आदित्य दत्त के साथ फिल्म ‘कमांडो 3’ में भी काम कर चुके हैं।
इस बारे में संपर्क किए जाने पर वेब सीरीज ‘बैड कॉप’ के निर्देशक आदित्य दत्त कहते हैं, ‘वेब सीरीज ‘बैड कॉप’ एक चुनौती भरी सीरीज है। इसकी कहानी में इसके किरदार तमाम चुनौतियों से जूझ रहे हैं और इसे बनाने में हम सबने भी काफी चुनौतियां का सामना किया है। लेकिन, अपने सीनियर निर्देशक अनुराग कश्यप को कैमरे के सामने निर्देशित करना एक अलग ही अनुभव रहा। उनकी कास्टिंग की चुनौतियां पूरी होने के बाद मुझे लग रहा था कि उन्हें निर्देशित करना भी काफी चुनौती भरा होगा, लेकिन हमारे बीच सेट पर एक दिन भी किसी भी दृश्य को लेकर कभी कोई तनाव नहीं हुआ। वह एक बेहतरीन कलाकार हैं।’
MCU Movies: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्में कर रहीं राज, इतने वर्षों में एमसीयू से जुड़े कई सितारे