सब्सक्राइब करें

OTT Charecters: ओटीटी के इन किरदारों ने लोगों के मन में छोड़ी गहरी छाप, लिस्ट में हैं कई चौंकाने वाले नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 11 Jun 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Famous OTT Characters List Chellam Sir The Family Man 2 Sachiv Ji Panchayat Hathoda Tyagi Paatal Lok
ओटीटी के मशहूर किरदार - फोटो : अमर उजाला

मौजूदा दौर ओटीटी का है। कोरोना संक्रमण काल के बाद से लोग सिनेमाघरों के अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को भी तवज्जो देने लगे हैं। अब तक कई ऐसी वेब सीरीज भारत में बन चुकी हैं, जिनके कुछ किरदार दिल और दिमाग में छा चुके हैं। आइए आज हम आपको कई मशहूर वेब सीरीज के उन किरदारों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने लोगों के मन में एक अमिट छाप छोड़ी है। 

Famous OTT Characters List Chellam Sir The Family Man 2 Sachiv Ji Panchayat Hathoda Tyagi Paatal Lok
दुर्गेश कुमार - फोटो : यूट्यब
दुर्गेश कुमार- बनराकस

पंचायत वेब सीरीज के तीनों भाग ने लोगों की जमकर प्रशंसा बटोरी है। इस वेब सीरीज के प्रत्येक अभिनेता ने अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीता है, लेकिन बनराकस की भूमिका निभाने वाले दुर्गेश कुमार ने अपने अभिनय से दर्शकों पर कुछ अलग ही जादू चलाया है। उनकी संवाद अदायगी की चर्चा इन दिनों हर ओर हो रही है। साथ ही, उनके मीम भी आज कल खूब लोकप्रिय हो रहे हैं।

Famous OTT Characters List Chellam Sir The Family Man 2 Sachiv Ji Panchayat Hathoda Tyagi Paatal Lok
दिव्येंदु - फोटो : यूट्यब
दिव्येंदु- मुन्ना भैया

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र के एक छोटे से शहर मिर्जापुर पर राज करने वाले माफिया डॉन कालीन भैया को मिर्जापुर वेब सीरीज में काफी पसंद किया गया, लेकिन इस शो दिव्येंदु की अदाकारी भी किसी से कम नहीं है। मुन्ना भैया के किरदार में उन्हें खूब  पसंद किया गया। रील्स पर उनके संवाद काफी ज्यादा मशहूर हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous OTT Characters List Chellam Sir The Family Man 2 Sachiv Ji Panchayat Hathoda Tyagi Paatal Lok
उदय महेश - फोटो : यूट्यब
उदय महेश-चेल्लम सर

द फैमिली मैन वेब सीरीज के लाखों फैंस है। मनोज वाजपेयी की अदाकारी इस वेब सीरीज में लोगों को खूब पसंद आई थी, लेकिन उदय महेश कम स्क्रीन टाइम के बावजूद लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ने में कामयाब रहे। साल 2023 की वेब सीरीज फर्जी में भी इस किरदार की झलक दर्शकों को देखने को मिली थी।

विज्ञापन
Famous OTT Characters List Chellam Sir The Family Man 2 Sachiv Ji Panchayat Hathoda Tyagi Paatal Lok
अभिषेक बनर्जी - फोटो : यूट्यब
अभिषेक बनर्जी-हथौड़ा त्यागी
अभिषेक बनर्जी को उनकी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता है। नकारात्मक भूमिकाओं में भी उन्होंने लोगों को प्रभावित किया है। वेब सीरीज पताल लोक में जयदीप अहलावत के साथ अभिषेक बनर्जी ने भी अपनी अदाकारी से लोगों पर गहरा प्रभाव डाला था।
Practical Magic 2: प्रैक्टिकल मैजिक के सीक्वल में नजर आएंगी सैंड्रा-निकोल, दोनों अभिनेत्रियों से चल रही बातचीत


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed