जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरणा और प्रोत्साहन की आवश्यकता होती है। यूं तो यूपीएससी की तैयारी करने वालों के पास समय का आभाव रहता है, लेकिन उन्हें कुछ वक्त निकालकर कुछ शोज जरूर देखने चाहिए। इस शोज से न सिर्फ उन्हें और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी। साथ ही, इन शोज के जरिए उन्हें जमीनी स्तर पर समस्याएं समझने में भी आसानी होगी। आइए जानते हैं इन शोज के बारे में...
Shows: सिविल सेवा की तैयारी कर रहे लोगों को जरूर देखने चाहिए ये शोज, लिस्ट में टीवीएफ की दो सीरीज भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एस्पिरेंट्स एक लोकप्रिय वेब सीरीज है जो यूपीएससी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों की कहानी बयां करती है। लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा भारत की सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी और कठिन परीक्षाओं में से एक है। एस्पिरेंट्स के जरिए तीन दोस्तों की कहानी बताई गई है, जो यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उनकी दोस्ती और एक उम्मीदवार के रूप में उनका जीवन कैसे आगे बढ़ता है, यह जानने के लिए यह सीरीज जरूर देखनी चाहिए। दीपेश सुमित्रा जगदीश, अरुणाभ कुमार और श्रेयांश पांडे द्वारा निर्मित, एस्पिरेंट्स में नवीन कस्तूरिया, शिवांकित सिंह परिहार और अभिलाष थपलियाल जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
पंचायत अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध एक शानदार वेब सीरीज है। यह शो इंजीनियरिंग कर चुके एक शख्स की कहानी बताता है जो बेहतर नौकरी के विकल्पों की कमी के कारण उत्तर प्रदेश के एक दूरदराज के काल्पनिक गांव फुलेरा में पंचायत सचिव की नौकरी शुरू कर देता है। इस शो में गांव की समस्याओं को बारीकी और रोचक अंदाज में पेश किया गया है। यूपीएससी की तैयारी कर रहे लोगों को गांव की ऐसी समस्याओं से रूबरू होने में काफी आसानी होगी।
टीवी शो सत्यमेव जयते लोगों को खूब पसंद आया था। इसे बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने होस्ट किया था। इस शो में भारत में मौजूद संवेदनशील सामाजिक मुद्दों से लोगों को अवगत कराया गया था। इस शो का उद्देश्य नागरिकों को उनके देश के बारे में जानकारी देना और उन्हें सशक्त बनाना था।
भारत एक खोज शो जवाहर लाल नेहरू की किताब द डिस्कवरी ऑफ इंडिया पर आधारित शो था। 53 एपिसोड के इस ऐतिहासिक नाटक 1947 में अंग्रेजों से आजादी से लेकर भारतीय उपमहाद्वीप के 5000 साल के इतिहास को दिखाने की कोशिश की गई थी। इसका लेखन, निर्देशन और निर्माण श्याम बेनेगल ने किया था।
Katrina Kaif: लंदन से छुट्टियां मनाकर लौटीं कैटरीना कैफ, प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर लगा विराम