{"_id":"629353924240e326f7090371","slug":"bhojpuri-power-star-pawan-singh-web-series-prapanch-released-on-chaupal-ott-platform","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: पवन सिंह की 'प्रपंच' लोगों को आ रही पसंद, वेब सीरीज में दिखा पावर स्टार का दमदार अंदाज","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Bhojpuri: पवन सिंह की 'प्रपंच' लोगों को आ रही पसंद, वेब सीरीज में दिखा पावर स्टार का दमदार अंदाज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 29 May 2022 04:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
पवन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी बॉलीवुड सितारों की तरह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ चुके हैं। उनकी वेब सीरीज का नाम प्रपंच है। रिलीज के बाद से ही इस सीरीज को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। इस भोजपुरी सीरीज को चौपाल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है। फिल्मों के बाद फैंस को पवन सिंह का डिजिटल डेब्यू भी काफी पसंद आ रहा है। चौपाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पवन सिंह का एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'अपने पावरस्टार की धमाकेदार वेब सीरीज प्रपंच आ चुकी है। अब कहीं भी कभी भी देखें, सिर्फ चौपाल पर।' इस पोस्ट को एक्टर पवन सिंह ने भी शेयर किया है।
2 of 4
पवन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी पर भोजपुरी सितारों की एंट्री
फिल्मों के साथ ही अब भोजपुरी सितारे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की तरफ भी रुख करने लगे हैं। इसकी खास वजह बिजनेस है। आज के समय में लोग सिनेमाघरों के साथ साथ ओटीटी को भी तवज्जो देने लगे हैं, साथ ही इससे कलाकारों की भी इससे अच्छी कमाई हो रही है। यही वजह से कि बॉलीवुड के बाद अब भोजपुरी सितारों को डिजिटल की दुनिया रास आने लगी है। दिनेश लाल यादव के बाद अब पवन सिंह का नाम भी वेब सीरीज में काम करने वाले भोजपुरी सितारे की लिस्ट में जुड़ गया है।
3 of 4
पवन सिंह
- फोटो : Instagram
क्या है चौपाल की कहानी?
चौपाल एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो भ्रष्ट सिस्टम और लचर कानूनी व्यवस्था का शिकार हो जाता है। इसी वजह से उसे हथियार तक उठाना पड़ता है। इसके बाद वह लोगों का खून बहाने में भी संकोच नहीं करता। आसान भाषा में कहें तो कुल मिलाकर पवन सिंह इस सीरीज में भ्रष्ट सिस्टम से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पवन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वजह से भी चर्चा में हैं पवन सिंह
पवन सिंह इस वेब सीरीज के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें आरा कोर्ट के बाहर उनकी पत्नी के साथ देखा गया था। बता दें कि पवन ने अपनी पत्नी को तलाक देने की अर्जी कोर्ट में दाखिल की थी, जिसके बाद जज ने उन्हें आपस में सुलह करने का एक मौका दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।