फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT Finale: विजेता के नाम के एलान से पहले शो में आया ट्विस्ट, करण जौहर ने घरवालों से करवाया यह काम

Sat, 18 Sep 2021 09:20 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 18 Sep 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss OTT Finale: Before the announcement of the winner name Karan Johar asked contestants to deliver a thank you speech
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस ओटीटी के फिनाले में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। शुरुआत से ही बिग बॉस के घर में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिले हैं। झगड़े से लेकर रोमांस तक बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट्स ने अपने दर्शकों का पूरा-पूरा मनोरंजन किया। अब फिनाले में कुछ ही घंटे बचे हैं ऐसे में आज ये पता चल जाएगा कि बिग बॉस ओटीटी की ट्रॉफी कौन अपने घर लेकर जाएगा। करण जौहर द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में फिलहाल पांच कंटेस्टेंट्स बचे हैं।

वहीं, शो के विजेता के नाम का एलान करने से पहले शो के होस्ट करण जौहर ने में शो ट्विस्ट लाते हुए सभी घर वालों को थैंक्यू स्पीच देने का मौका दिया। हालांकि, इसमें ट्विस्ट यह था कि सभी सदस्यों को एक-दूसरे की तरफ से स्पीच देना था। दरअसल, करण ने एक सदस्य को दूसरे सदस्य का किरदार निभाते हुए स्पीच देने का टास्ट दिया। 

Bigg Boss OTT Finale: Before the announcement of the winner name Karan Johar asked contestants to deliver a thank you speech
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : सोशल मीडिया

टास्क को करते हुए सबसे पहले निशांत ने शमिता का किरदार निभाते हुए उनकी तरफ से थैंक्यू स्पीच दी। वहीं, प्रतीक ने लड़की की आवाज में दिव्या की तरफ से थैंक्यू स्पीच दी। जिस पर दिव्या थोड़ी नाखुश नजर आईं।

Bigg Boss OTT Finale: Before the announcement of the winner name Karan Johar asked contestants to deliver a thank you speech
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद शमिता ने प्रतीक बनकर थैंक्यू स्पीच दी। इस दौरान शमिता ने प्रतीक की नकल करते हुए उनके सभी डायलॉग बोल कर उनकी तरफ से थैंक्यू कहा। अंत में राकेश अकेले बचे, जिसपर करण ने उन्हें खुद के लिए ही स्पीच देने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss OTT Finale: Before the announcement of the winner name Karan Johar asked contestants to deliver a thank you speech
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : सोशल मीडिया

ग्रैंड फिनाले की शाम को और भी मजेदार बनाने के लिए आज के एपिसोड में कई सेलिब्रिटीज पहुंचेंगे। आज के एपिसोड में दर्शकों को करण वाही, ऋत्विक धनजानी, रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा नजर आएंगे। इस रियलिटी शो को जीतने वाले विजेता को ट्रॉफी के साथ मिलेगा 25 लाख का ईनाम दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Bigg Boss OTT Finale: Before the announcement of the winner name Karan Johar asked contestants to deliver a thank you speech
बिग बॉस ओटीटी फाइनलिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

शो में नेहा भसीन के निकल जाने के बाद से अब फिनाले की रेस में सिर्फ टॉप पांच कंटेस्टेंट ही बचे हैं। फिनाले की इस रेस में अब राकेश बापट, शमिता शेट्टी, प्रतीक सेहजपाल, दिव्या अग्रवाल और निशांत भट्ट शामिल हैं। बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी' का फिनाले 18 सितंबर को शाम 8 बजे से शुरू हो चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed