फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT: ग्रैंड फिनाले की तैयारियां शुरू, करण जौहर संग शो होस्ट करते नजर आएंगे रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा

Thu, 16 Sep 2021 11:58 PM IST
विजयाश्री गौर Bigg Boss OTT: ग्रैंड फिनाले की तैयारियां शुरू, करण जौहर संग शो होस्ट करते नजर आएंगे रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा
Bigg Boss OTT: ग्रैंड फिनाले की तैयारियां शुरू, करण जौहर संग शो होस्ट करते नजर आएंगे रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 16 Sep 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bigg boss ott Riteish deshmukh and Genelia dsouza might grace grand finale with Karan johar
करण जौहर, रिेतेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस ओटीटी के ग्रैंड फिनाले में महज 2 दिन का वक्त और रह गया है। इस शो में कई कलाकारों ने हिस्सा लिया था लेकिन अब सिर्फ टॉप पांच कंटेस्टेंट बचे हैं। प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी, राकेश बापट, निशांत भट्ट और दिव्या अग्रवाल के बीच अब प्रतियोगिता होनी है और इनमें से कोई बनेगा बिग बॉस ओटीटी का विजेता। अब फिनाले को लेकर जोर शोर से तैयारी की जा रही है। खबरों की मानें तो शो के होस्ट करण जौहर अकेले इसका समापन नहीं करेंगे बल्कि बॉलीवुड के लवली कपल रितेश और जेनेलिया भी शो के फिनाले को होस्ट करने में करण की मदद करने वाले हैं। खबरों की मानें तो रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख बिग बॉस ओटीटी के फिनाले का हिस्सा हो सकते हैं।



करण जौहर के साथ नजर आएंगे रितेश-जेनेलिया

दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की बेहद क्यूट जोड़ी मानी जाती है और इससे पहले भी दोनों कई रियलिटी शो में बतौर खास मेहमान नजर आ चुके हैं। ऐसे में हो सकता है कि बिग बॉस ओटीटी के विजेता का नाम भी देशमुख कपल ही बताएंगे। बता दें कि इस शो में जो भी ये ट्रॉफी जीतेगा या जीतेगी उसे बिग बॉस 15 में जाने का मौका मिलेगा जिसे सलमान खान होस्ट करने वाले हैं।

Bigg boss ott Riteish deshmukh and Genelia dsouza might grace grand finale with Karan johar
नेहा भसीन - फोटो : Instagram

बता दें कि बुधवार को अचानक से बीच रात को नेहा भसीन को घर से बेघर कर दिया गया। अचानक हुए इस इविक्शन से हर कोई हैरान रह गया था। नेहा इस शो में पांच हफ्तों के लिए थीं। वो पहले मिलिंद गाबा के कनेक्शन के रूप में नजर आईं थीं और बाद वो प्रतीक का कनेक्शन बन गई थीं। दोनो की दोस्ती भी दर्शकों के बीच काफी मशहूर हुई थी।

Bigg boss ott Riteish deshmukh and Genelia dsouza might grace grand finale with Karan johar
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि अब ये प्रतियोगिता सिर्फ इन पांचों के बीच हैं और इनमें से कोई भी इसमें जीत हासिल कर सकता है। ग्रैंड फिनाले की बात करें तो 18 सितंबर को इस शो का समापन होगा। इस शो के फिनाले को लेकर जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं और इसमें कई सारे खास मेहमान भी देखने को मिलेंगे। साथ ही कंटेस्टेंट्स भी परफॉर्मेंस देते नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss ott Riteish deshmukh and Genelia dsouza might grace grand finale with Karan johar
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शो को देखने के लिए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म वूट सेलेक्ट पर ऑनलाइन स्ट्रीम करना होगा। फिनाले को देखने के लिए आपके पास वूट प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन होना चाहिए। वूट सलेक्ट दरअसल एक स्ट्रीमिंग ऐप है। बता दें कि पहली बार करण जौहर ने बिग बॉस को होस्ट किया है। इस दौरान उन्हें लेकर काफी सवाल भी उठे लेकिन फैंस ने इस शो को भी काफी पसंद किया।

विज्ञापन
Bigg boss ott Riteish deshmukh and Genelia dsouza might grace grand finale with Karan johar
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बिग बॉस 15 का प्रीमियर टीवी पर 3 अक्टूबर को रात 9 बजे होगा। शो को इस साल भी सलमान खान होस्ट करेंग। शो सोमवार से शुक्रवार तक रात 10:30 बजे प्रसारित होगा। वहीं वीकेंड का वार शनिवार और रविवार को रात 9 बजे प्रसारित होगा। बिग बॉस 15 का प्रोमों टीवी पर आ चुका है जिसकी शुरुआत जंगल से हो सकती है। माना जा रहा है कि शो की शुरुआत में कंटेस्टेंट्स को कम से कम सुविधा दी जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed