फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT: कैसे और कब देख पाएंगे बिग बॉस ओटीटी का फिनाले, जानिए पूरी डिटेल्स

Sat, 18 Sep 2021 11:52 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 18 Sep 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
bigg boss ott where to watch finale and what time know all the details here
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot

बिग बॉस ओटीटी के फिनाले में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। शुरुआत से ही बिग बॉस के घर में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिले हैं। झगड़े से लेकर रोमांस तक बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट्स ने अपने दर्शकों का पूरा-पूरा मनोरंजन किया। अब फिनाले में कुछ ही घंटे बचे हैं ऐसे में 18 सितंबर की शाम को ये पता चल जाएगा कि बिग बॉस ओटीटी की ट्रॉफी कौन अपने घर लेकर जाएगा। करण जौहर द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में फिलहाल पांच कंटेस्टेंट्स बचे हैं।



बचे हैं पांच कंटेस्टेंट

नेहा भसीन के मिड वीक एविक्शन के बाद अब शो में सिर्फ पांच कंटेस्टेंट्स बचे हैं। जिनमें प्रतीक सहजपाल, दिव्या अग्रवाल, निशांत भट्ट, शमिता शेट्टी और राकेश बापट है। बता दें कि इस बार जो भी बिग बॉस ओटीटी की ट्रॉफी जीतता है उसे सीधा-सीधा बिग बॉस 15 में जाने का मौका मिलेगा। बता दें कि बिग बॉस 15 का सीजन जल्द ही टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला है जिसकी मेजबानी एक बार फिर से सलमान खान संभालते हुए नजर आएंगे।


View this post on Instagram

A post shared by Voot (@voot)

bigg boss ott where to watch finale and what time know all the details here
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot

4 घंटे चलेगा ग्रैंड फिनाले

18 सितंबर को ग्रैंड फिनाले लगभग चार घंटे चलेगा। ये ओटीटी पर आठ बजे प्रसारित होगा। बिग बॉस ओटीटी वूट पर प्रसारित होगा जहां दर्शकों को भी फिनाले के समय पर लाइव वोटिंग करने का मौका मिलने की उम्मीद है।

bigg boss ott where to watch finale and what time know all the details here
बिग बॉस ओटीटी फाइनलिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

हर किसी का रहा एक अलग गेम

बिग बॉस के घर में जो पांच सदस्य बचे हैं उनमें से हर किसी का बिग बॉस में एक अलग सफर देखने को मिला है। निशांत ने पूरा सीजन घरवालों को डोमिनेट करके और गुट बनाकर कई टास्क जीते, तो वहीं दिव्या अग्रवाल शुरुआत से ही घर में अकेले गेम खेलती हुईं नजर आईं। प्रतीक का गुस्सा हो या उनका अपने दोस्तों के साथ विश्वास उन्होंने लोगों का दिल खूब जीता। राकेश ने शो में काफी गलतियां की लेकिन वो दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुए तो वहीं शमिता शेट्टी को उनके व्यवहार के लिए घर में काफी कुछ सुनना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss ott where to watch finale and what time know all the details here
रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा - फोटो : Insatagram- @geneliad

रितेश-जेनेलिया होंगे शो में शामिल

'बिग बॉस ओटीटी' के फिनाले को करण जौहर होस्ट करेंगे। फिनाले एपिसोड में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की भी एंट्री होगी। रितेश और जेनेलिया 'बिग बॉस ओटीटी' विनर का नाम रिवील करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रितेश और जेनेलिया उन कंटेस्टेंट्स के नामों की भी घोषणा करेंगे जो 'बिग बॉस 15' में एंट्री करेंगे।

विज्ञापन
bigg boss ott where to watch finale and what time know all the details here
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

जल्द होगा बिग बॉस 15 का आगाज

बिग बॉस ओटीटी के खत्म होने के बाद जल्द ही टेलीविजन पर एक बार फिर से ये शो अपने दर्शकों का मनोरंजन करेगा। हालांकि रिएलिटी शो के लिए कई बड़े सितारों के नाम सामने आए हैं। लेकिन अब तक किसी के नाम पर मुहर नहीं लगी है। सलमान खान एक बार फिर से इस शो की कमान संभालेंगे।
 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed