फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कारगिल के इस गुमनाम हीरो की कहानी उतरी पर्दे पर, कामयाब निर्माता बोनी कपूर की डिजिटल पर बोहनी

Tue, 08 Dec 2020 06:20 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Tue, 08 Dec 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
boney kapoor web series zidd starrer by amit sadh
जिद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ओटीटी बाजार में देश के नंबर वन ब्रांड बन चुके जी5 ने कारगिल युद्ध की कहानी का एक नया नजरिया पेश करने का फैसला किया है। जी5 जल्द ही एक ऐसी वेब सीरीज लेकर आ रहा है जिसमें पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध की कहानी को इसके एक ऐसे नायक की जुबानी सुनाने की कोशिश की जाएगी, जो अब तक गुमनाम ही रहा है। फिल्म निर्माता बोनी कपूर इस सीरीज के साथ डिजिटल दुनिया में अपनी बोहनी करने जा रहे हैं।

boney kapoor web series zidd starrer by amit sadh
जिद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जी5 पर प्रसारित होने के लिए करीब करीब तैयार इस नई वेब सीरीज का नाम है, ‘जिद’। ये कहानी एक ऐसे कारगिल हीरो की है जिसने फौज में भर्ती होने से लेकर फौज में काम करने के दौरान और उसके बाद भी अपनी जिंदगी में बहुत सारे उतार चढ़ाव देखे हैं। सीरीज के पहले पोस्टर और इसके टीजर ने अभी से इसके पक्ष में माहौल बनाना शुरू कर दिया है। दर्शकों का मानना है कि अगर ये सीरीज इस टीजर जैसी ही रोमांचक हुई तो युद्ध पर बनी वेब सीरीज में ये अव्वल नंबर हो सकती है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ZEE5 Premium (@zee5premium)

boney kapoor web series zidd starrer by amit sadh
जिद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वेब सीरीज कहानी है कारगिल हीरो मेजर दीपेंद्र सिंह सेंगर की। सीरीज में ये किरदार अमित साध निभा रहे हैं। वह कहते हैं, ‘वेब सीरीज ‘जिद’ मेरे करियर का सबसे अहम पड़ाव है। सीरीज हालांकि हम अगले साल गणतंत्र दिवस के करीब रिलीज करने जा रहे हैं, लेकिन इसका जुनून और जोश अभी से माहौल बनाने लगा है। मैंने जब मेजर दीपेंद्र सिंह सेंगर की कहानी पहली बार सुनी तो मैं तुरंत इसे पर्दे पर करने के लिए तैयार हो गया।’

विज्ञापन
विज्ञापन
boney kapoor web series zidd starrer by amit sadh
जिद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक सत्य घटना पर आधारित वेब सीरीज ‘जिद’ कहानी है एक ऐसे जोशीले इंसान की जिसने अपने जीवट से नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया। सीरीज की झलक बताती है कि ये कहानी केवल कारगिल के मोर्चे की नहीं है। ये कहानी समाज में भी फैली हुई है। ये वही समाज है जो सामान्य परिस्थितियों में अपने आसपास के किसी मजबूर इंसान की मदद तक नहीं करता। लेकिन, उसी मुद्दे के मीडिया की नजरों में आ जाने के बाद उसका हिस्सा बनने को बेकरार हो जाता है।

विज्ञापन
boney kapoor web series zidd starrer by amit sadh
जिद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्माता बोनी कपूर की इस पहली वेब सीरीज ‘ज़िद’ में अमित साध के साथ अभिनेता सुशांत सिंह और अमृता पुरी भी नजर आएंगे। सीरीज का निर्देशन करने जा रहे हैं चर्चित एड फिल्म निर्देशक विशाल मैंगलोरकर। बोनी कपूर के साथ इस सीरीज के निर्माण में अरुणव जॉयसेनगुप्ता और आकाश चावला भी शामिल हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed