इस हफ्ते सिनेमाघरों और ओटीटी पर फिल्मों और वेब सीरीजों की रूपरेखा तैयार हो चुकी है। जिस तरह धीरे-धीरे 2020 अपने अंत की ओर बढ़ रहा है वैसे ही अब सामग्री की भरमार भी अपने चरम पर है। इस हफ्ते कई चर्चित फिल्में रिलीज होने वाली हैं जिसमें भूमि पेडनेकर की 'दुर्गामती', राधिका आप्टे की 'एक कॉल टू स्पाई', कियारा आडवाणी की 'इंदु की जवानी', संजय दत्त की 'टोरबाज' मुख्य हैं। आइए बताते हैं पूरे हफ्ते का कैलेंडर।
This Week On OTT: इस हफ्ते मनोरंजन का सबसे बड़ा घमासान, थिएटर से मोबाइल तक की ये है पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
8 दिसंबर
मंगलवार के दिन दबदबा नेटफ्लिक्स का ही रहेगा। वह अपने प्लेटफॉर्म पर 'मिस्टर इग्लेसियस' सीरीज का तीसरा भाग रिलीज करेगा। इसकी कहानी छात्र और अध्यापक के रिश्तों पर आधारित है। अध्यापक अपने छात्रों को उनके डर के आगे खुद पर भरोसा करने की सीख देता है। इसी दिन नेटफ्लिक्स बच्चों को खुश करने के लिए खास दो एनिमेशन शॉर्ट फिल्में भी रिलीज करने वाला है। एक का शीर्षक है 'स्पिरिट राइडिंग फ्री- राइड अलोंग एडवेंचर' और दूसरी का होगा 'सुपर मॉन्सटर्स- सेंटाज सुपर मॉन्सटर हेल्पर्स'। ये दोनों ही फिल्में क्रिसमस पर आधारित हैं।
9 दिसंबर
डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन बिग शो की एक कॉमेडी सीरीज इस बुधवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस सीरीज का पहला सीजन इसी साल अप्रैल में रिलीज हुआ था और फिर अगस्त में इसके दूसरे सीजन को रद्द कर दिया गया। लेकिन, इसके पहले सीजन का अंत क्रिसमस के महीने में रिलीज हो रहे इस ताजा सीजन से खत्म होगा। मूल रूप से इटालियन भाषा में बनी फिल्म 'रोज आईलैंड' का प्रीमियर नेटफ्लिक्स अंग्रेजी भाषा में अपने प्लेटफॉर्म पर करेगा। इस फिल्म में एक इंजीनियर अपना खुद का ही एक द्वीप बना लेता है और उसे एक राष्ट्र घोषित करता है। डॉक्टरों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द सर्जंस कट' भी नेटफ्लिक्स इसी दिन रिलीज करेगा।
10 दिसंबर
नेटफ्लिक्स ने बृहस्पतिवार को अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के लिए चुनाव किया है एक जापानी टीवी सीरीज 'एलिस इन बॉर्डरलैंड' का। हालांकि, उनके प्लेटफॉर्म पर यह सीरीज जापानी भाषा के अलावा अंग्रेजी में भी उपलब्ध होगी। इस सीरीज की कहानी एक बिना लक्ष्य वाले खेल खेलने के शौकीन लड़के की है जो अपने दो दोस्तों के साथ खुद को टोक्यो जैसे शहर में ही पाता है। यहां इन लोगों को जीवित रहने के लिए कई खतरनाक खेल खेलने पड़ते हैं।
11 दिसंबर
इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है अबीर सेनगुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'इंदु की जवानी'। इस फिल्म में कियारा आडवाणी और आदित्य सील मुख्य भूमिकाओं में होंगे। यह कहानी गाजियाबाद की एक लड़की इंदु की है जो डेटिंग एप्लीकेशन पर अपने प्रेमी की तलाश करती है।
अमेजॉन प्राइम वीडियो के पास इस दिन रिलीज करने के लिए बहुत कुछ है। यह प्लेटफॉर्म भूमि पेडनेकर की चर्चित फिल्म 'दुर्गामती' इस शुक्रवार को ही रिलीज करेगा। जी अशोक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भूमि के अलावा अरशद वारसी, माही गिल, जिशु सेनगुप्ता, करण कपाड़िया, आदि कलाकार अहम भूमिका में होंगे। अक्षय कुमार और भूषण कुमार ने इस फिल्म का निर्माण सिनेमाघरों के लिए किया था लेकिन अब यह हॉरर थ्रिलर फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो रही है। यह फिल्म वर्ष 2018 में आई तमिल तेलुगू भाषा की फिल्म 'भागमती' की रिमेक है।