Criminal Justice 3: फैंस का इंताजर हुआ खत्म, क्रिमिनल जस्टिस के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिमिनल जस्टिस 3 की कहानी
इस ट्रेलर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपने यूट्यूब और सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि अवंतिका नाम की महिला चाहती है कि उनके बेटे मुकुल का केस माधव मिश्रा लड़े। मुकुल पर अपने ही चाइल्ड आर्टिस्ट बहन की हत्या का आरोप है। फिंगरप्रिंट से लेकर हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार तक, सारे सबूत मुकुल के खिलाफ हैं लेकिन फिर वह अपने आप को बेगुनाह बताता है। अब पंकज त्रिपाठी इस मुकदमे को कैसे लड़ते हैं यह तो नए सीजन के रिलीज के बाद ही पता लग सकेगा।
स्टार कास्ट
इस वेब शो में पंकज त्रिपाठी के अलावा श्वेता बसु प्रसाद, स्वास्तिका मुखर्जी, पूरब कोहली, आदित्य गुप्ता, देशना दुगड़ और गौरव गेरा भी नजर आने वाले हैं। एन मिनट 35 सेकेंड के इस ट्रेलर के सामने आने के बाद से ही फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। दर्शकों को अब 26 अगस्त का बेसब्री से इंतजार है।
पंकज के नए शो का ट्रेलर के आने के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं। महज कुछ ही मिनटों में इस पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं। कमेंट सेक्शन में भी लोग ट्रेलर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इस सीरीज के लिए काफी उत्साहित हूं। पिछले दो सीजन शानदार थे।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सारियस हो या फनी...पकंज हर किरदार बखूबी निभाते हैं।'