देश में सिनेमाघरों के ताले खुल गए हैं। और इसी के साथ घोषित हो चुकी हैं कुछ देसी और विदेशी फिल्मों की तारीखें। उनमें से इस हफ्ते एक बहुचर्चित फिल्म 'पेनिनसुला' रिलीज होने वाली है। वैसे तो एक ताजा फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है लेकिन इसने दर्शकों को नहीं खींचा। सिनेमाघरों के मालिकों को आशा है कि शायद 'पेनिनसुला' वह काम कर दिखाए! सिनेमाघरों में तो सिर्फ यही एक फिल्म है लेकिन ओटीटी पर देखने के लिए इस हफ्ते भी बहुत कुछ है। आइए जानते हैं कि ओटीटी पर रिलीज होने वाले कौन से प्रोजेक्ट आपको आकर्षित कर सकते हैं?
This Week On OTT: 'पेनिनसुला' देखने को तैयार बैठे दर्शकों को घर में बांधे रखने का ये है ओटीटी प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 नवंबर
शुरुआत होगी देसी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 की ओरिजिनल मिस्ट्री थ्रिलर वेब सीरीज 'डार्क 7 व्हाइट' से। मंगलवार के दिन रिलीज होने वाली इस वेब सीरीज की कहानी एक राजनीतिज्ञ की दिनदहाड़े हुई हत्या के इर्द गिर्द घूमती है। कई लोगों को शक के घेरे में लेकर पुलिस मामले की छानबीन करती है और अपराधी को खोज निकालने की कोशिश करती है। इस सीरीज में सुमीत व्यास, निधि सिंह, जतिन सरना, संजय बत्रा, मोनिका चौधरी, संजय स्वराज, सत्यजीत राजपूत आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में होंगे।
इस दिन नेटफ्लिक्स भी अंग्रेजी भाषा की तीन फिल्में रिलीज करने वाला है। पहली फिल्म एमी एडम्स, ग्लेन क्लोज, फ्रीडा पिंटो की 'हिलबिली एलेजी' होगी जो 11 नवंबर को अमेरिका के चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दूसरी एक ड्रामा फिल्म 'नोट्स फॉर माय सन' है जिसकी कहानी कैंसर से जूझ रही एक महिला की है। वह महिला जानलेवा बीमारी से पीड़ित होने पर अपने बेटे के लिए अपनी जिंदगी, मौत और प्रेम के बारे में एक लेख लिखती है। इसी कड़ी में तीसरी फिल्म है 'ड्रैगन्स- रेस्क्यू राइडर्स- हट्सगेलर हॉलिडे'। यह एनिमेटेड कॉमेडी फिल्म बच्चों का मन बहलाने का काम करेगी।
25 नवंबर
बुधवार के दिन अमेजॉन प्राइम वीडियो भी इस दौड़ में कूदेगा। वह अंग्रेजी भाषा की अपनी एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'अंकल फ्रैंक' रिलीज करने वाला है जिसमें पॉल बैट्टनी, सोफिया लिलिस, जूडी ग्रीर आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में होंगे। 70 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म की कहानी एक समलैंगिक इंसान की है जो अपने अतीत का सामना कर था है। यह फिल्म 25 जनवरी, 2020 को संडेंज फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हो चुकी है।
नेटफ्लिक्स भी वर्ष 2018 में आई अपनी फिल्म 'द क्रिसमस क्रॉनिकल्स' का सीक्वल इस दिन रिलीज कर रहा है। यह फिल्म 18 नवंबर से अमेरिका के तीन शहरों में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ऐसा पहली बार हुआ है जब नेटफ्लिक्स ने अपनी किसी ओरिजिनल फिल्म को खुद के प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने से पहले सिनेमाघरों में रिलीज करवाया हो। क्रिसमस पर आधारित इस फिल्म में कर्ट रसेल, गोल्डी हॉन, जुडा लुइस, किंबरली विलियम्स पेज्ली जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में होंगे। इसी के साथ नेटफ्लिक्स जापानी क्राइम कॉमेडी एनीमेशन टीवी सीरीज 'ग्रेट प्रिटेंडर' का दूसरा सीजन भी इसी दिन रिलीज करेगा।
27 नवंबर
हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी शुक्रवार का दिन मनोरंजन से भरपूर होने वाला है। बेशक घरों में बैठे लोग अपने मोबाइल और टेबलेट पर मनोरंजन करने के शौकीन बन रहे हैं। लेकिन, इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही जोंबी थ्रिलर फिल्म 'पेनिनसुला' उनके आराम में खलल डाल सकती है। यह फिल्म वर्ष 2016 में आई सुपरहिट कोरियन फिल्म 'ट्रेन टू बुसान' का सीक्वल है। इसका इंतजार दर्शकों को काफी लंबे समय से था। दूसरे देशों में तो यह फिल्म पहले ही रिलीज हो चुकी है लेकिन देश में यह फिल्म अब रिलीज होगी।
ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव एक अमेरिकन क्राइम एक्शन कॉमेडी सीरीज 'एलए'ज फाइनेस्ट' का दूसरा सीजन इस शुक्रवार को रिलीज करेगा। यह कहानी लॉस एंजेलिस पुलिस डिपार्टमेंट की दो डिटेक्टिव सिडनी बर्नेट और नैंसी मैकेना की है जिन की व्यक्तिगत जिंदगी तो गड़बड़ों से भरी है, वहीं पेशेवर जिंदगी में भी ये बड़े काम करते हुए कई गड़बड़यां करती रहती हैं। इन दोनों महिला पुलिस अफसरों का किरदार सीरीज में गैब्रियल यूनियन और जेसिका अल्बा ने निभाया है।
27 नवंबर
इस शुक्रवार को नेटफ्लिक्स ने अपनी ओरिजिनल वेब सीरीज 'वर्जिन रिवर' के दूसरे सीजन को रिलीज करने का फैसला किया है। यह एक रोमांटिक ड्रामा टीवी सीरीज है जिसका पहला सीजन पिछले साल दिसंबर में ही रिलीज हुआ। इसे दर्शकों से अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिली। अब सीरीज के निर्माता इसके दूसरे सीजन को भी लेकर आए हैं। इस सीरीज की कहानी मेलिंडा नाम की एक औरत की है जो अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए लॉस एंजेलिस से कैलिफोर्निया के एक कस्बे वर्जिन रिवर में रहने आती है। फिर यहां आकर मेलिंडा की जिंदगी ही बदल जाती है।
जिस तरह क्रिसमस का समय धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है, उसी तरह ओटीटी प्लेटफॉर्म मौसमी सामग्री पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं। नेटफ्लिक्स इसी दौरान अपनी एक टीवी सीरीज 'शुगर रश क्रिसमस' के दूसरे सीजन के साथ वापस ही कर रहा है। यह सीरीज खाना बनाने की प्रतियोगिता पर आधारित है। इसमें अलग-अलग जगहों के लोग भाग लेते हैं और क्रिसमस के मौके पर बनाई जाने वाली कुछ खास जायकेदार चीजों को बनाकर पुरस्कार जीते हैं।