{"_id":"673cbea117ebdc89aa0da007","slug":"did-you-like-freedom-at-midnight-watch-also-these-web-series-on-based-on-politics-2024-11-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"OTT: पसंद आई फ्रीडम एट मिडनाइट? देख डालिए राजनीति पर बनी ये शानदार वेब सीरीज","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
OTT: पसंद आई फ्रीडम एट मिडनाइट? देख डालिए राजनीति पर बनी ये शानदार वेब सीरीज
सोनी लिव की वेब सीरीज फ्रीडम एट मिडनाइट इन दिनों सुर्खियों में है। हाल ही में इसे रिलीज किया गया है। भारतीय राजनीति की महत्वपूर्ण धटनाओं पर आधारित इस शो को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। साथ ही, इसे समीक्षकों ने भी सराहा है। अगर आपको भी पॉलिटिक्स पर बनी वेब सीरीज पसंद है, तो ओटीटी पर इस शो के अलावा कई अन्य वेब सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं।
2 of 6
महारानी
- फोटो : सोशल मीडिया
महारानी
'महारानी' में हुमा कुरैशी ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस शो का तीन सीजन आ चुका है। तीनों को ही दर्शकों ने खूब पसंद भी किया। यह शो बिहार की एक ऐसी महिला की कहानी बयां करता है, जो बिना किसी योजना के राजनीति में कदम रखती है। 90 के दशक में बिहार की राजनीति को दिखाती इस वेब सीरीज का हर एक दृश्य आपको सीट से बांधे रखता है।
3 of 6
क्वीन
- फोटो : यूट्यूब
क्वीन
बाहुबली फिल्म के दोनों भाग में शिवागमी देवी के रूप में लोकप्रिय हो चुकी अभिनेत्री राम्या कृष्णन ने वेब सीरीज 'क्वीन' में मुख्य भूमिका निभआई है। यह शो काफी हद तक तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता के राजनीतिक सफर से मिलता-जुलता है। 'क्वीन' में राम्या के किरदार का नाम शक्ति शेषाद्रि है। सीरीज में उनका एक स्टूडेंट से लेकर राज्य टॉपर, फिर फिल्मों की एक सुपरस्टार के रूप में उभरने और फिर अपने राज्य की सबसे कम उम्र की मुख्यमंत्री बनने तक का सफर दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सिटी ऑफ ड्रीम्स
- फोटो : यूट्यूब
सिटी ऑफ ड्रीम्स
इस सूची में सिटी ऑफ ड्रीम्स नाम की वेब सीरीज का नाम भी शामिल है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार के इस शो में परिवारवाद की राजनीति को दर्शकों के सामने पेश किया गया है। जहां सीरीज के पहले सीजन में बहन-भाई के बीच की जंग को दिखाया गया है, वहीं दूसरे सीजन में बेटी-पिता के बीच कुर्सी जद्दोजहद दर्शकों को देखने को मिली। इस सीरीज में अतुल कुलकर्णी, एजाज खान, प्रिया बापट और सचिन पिलगांवकर जैसे कलाकार इस सीरीज में अहम भूमिकाओं में थे।
विज्ञापन
5 of 6
'तांडव'
- फोटो : इंस्टाग्राम @sarahjanedias
तांडव
सत्ता के लिए कोई किस हद तक जा सकता है, इस सीरीज में इस बात को बखूबी दिखाया गया है। सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, तिग्मांशु धूलिया, कृतिका कामरा, सारा जेन डायस, संध्या मृदुल, अनूप सोनी और हितेन तेजवानी ने इस शो में अहम भूमिकाएं निभाई हैं। 'टाइगर जिंदा है' के निर्देशक अली अब्बास जफर ने इस सीरीज के साथ ओटीटी की दुनिया में कदम रखा था। इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।