फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपके मोबाइल पर बवाल काट रहे 'पुलिस वाले', देखिए ब्रीद से लेकर पाताललोक तक के ये सात किरदार

Sun, 17 May 2020 09:47 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 17 May 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
Famous Web Series cop characters Breathe Amit Sadh To paatal lok web series jaideep ahlawat
- फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी फिल्मों की बेहतरीन अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज 'पाताल लोक' के रिलीज होते ही एक बार फिर से फिल्मी कहानियों में पुलिस का दबदबा सामने आ गया है। हिंदी सिनेमा में ऐसे कई कलाकार रहे हैं जिन्होंने फिल्मों में विभिन्न प्रकार के किरदार किए। लेकिन, उन्हें सबसे ज्यादा सराहना तब मिली जब उन्होंने पर्दे पर एक पुलिस वाले का किरदार निभाया। फिल्म 'जंजीर' के इंस्पेक्टर विजय खन्ना के रूप में अमिताभ बच्चन हों या 'दबंग' के चुलबुल पांडे के रूप में सलमान खान, 'सिंघम' के बाजीराव सिंघम के रूप में अजय देवगन हों या 'मर्दानी' में शिवानी शिवाजी रॉय की रानी मुखर्जी। सभी ने पुलिस का किरदार निभा कर बड़े पर्दे पर तहलका मचाया है। पुलिस के किरदार का यह तिलिस्म अब वेब सीरीजों में भी भरपूर काम कर रहा है। आइए, आज हम आपको बताते हैं कि भारतीय वेब सीरीजों में पुलिस वाले की भूमिका निभाकर किन-किन अभिनेताओं ने नाम कमाया है?

Famous Web Series cop characters Breathe Amit Sadh To paatal lok web series jaideep ahlawat
अमित साध - फोटो : सोशल मीडिया

कलाकार : अमित साध
वेब सीरीज : ब्रीद (2018)

यह वेब सीरीज अमेजॉन प्राइम वीडियो पर प्रसारित हुईं अब तक की सबसे बेहतरीन हिंदी वेब सीरीजों में से एक है। सीरीज की कहानी साधारण इंसानों के साथ होने वाली असाधारण घटनाओं को जन्म देती है। सीरीज के मुख्य कलाकार अमित साध, आर माधवन, सपना पब्बी और अथर्व विश्वकर्मा हैं। अमित शाह ने सीरीज में एक पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया है। वह मानव अंगों की चोरी होने और बाद में उनकी हत्या हो जाने के केस की छानबीन करते हैं। आर माधवन का किरदार इसमें एक विलेन का है। पहले सीजन के हिट होने के बाद अब इसके दूसरे सीजन की घोषणा भी कर दी गई है। क्राइम ब्रांच के अफसर के रूप में अमित साध तो वही रहेंगे लेकिन विलेन की भूमिका में अब अभिषेक बच्चन नजर आएंगे। इतना ही नहीं है इस सीरीज के अगले तीन और सीजन लाने का निर्माताओं का विचार है।

Famous Web Series cop characters Breathe Amit Sadh To paatal lok web series jaideep ahlawat
सेक्रेड गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया

कलाकार : सैफ अली खान
वेब सीरीज : सेक्रेड गेम्स (2018)

भारत में वेब सीरीजों का चलन तो पहले ही शुरू हो गया था लेकिन दर्शकों के ऊपर जो पागलपन सवार हुआ, वह इसी वेब सीरीज से हुआ। नेटफ्लिक्स की इस वेब सीरीज में गणेश गायतोंडे के किरदार में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बहुत सराहना हासिल कीं। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस वेब सीरीज में सैफ अली खान और राधिका आप्टे एक पुलिसवाले की भूमिका में नजर आए। ये दोनों अपने विभाग के साथ मिलकर गायतोंडे जैसे खतरनाक अपराधी और उसके गैंग का सर्वनाश करने के लिए काम करते हैं। सैफ अली खान का करियर तो शुरुआत से ही डावाडोल रहा है। पहली सीरीज के हिट होने के बाद इसके दूसरे सीजन से काफी उम्मीदें रहीं, लेकिन दूसरे सीजन को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous Web Series cop characters Breathe Amit Sadh To paatal lok web series jaideep ahlawat
कुणाल खेमू - फोटो : सोशल मीडिया

कलाकार : कुणाल खेमू
वेब सीरीज : अभय (2019)

देसी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 के लिए बनी इस ओरिजिनल वेब सीरीज में कुणाल खेमू अभय प्रताप सिंह के किरदार में एक छानबीन करने वाले पुलिस वाले के रूप में नजर आए। कुणाल के साथ इस सीरीज में दीपक तिजोरी, एलनाज नॉाउजी, ऋतुराज सिंह, संदीपा धर और गोपाल सिंह ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। सत्य घटनाओं से प्रेरित यह क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज अभय प्रताप सिंह के किरदार के इर्द-गिर्द ही घूमती है। वह अपराधियों को मात देने के लिए अपराधियों जैसे दिमाग के साथ ही सोचता है और उन्हें उनके मांद में घुसकर ही मात देने की कोशिश करता है। सीआईडी के निर्माता बी पी सिंह की बनाई इस सीरीज की कहानी इसकी जान है।

विज्ञापन
Famous Web Series cop characters Breathe Amit Sadh To paatal lok web series jaideep ahlawat
दिल्ली क्राइम - फोटो : सोशल मीडिया

कलाकार : शेफाली शाह
वेब सीरीज : दिल्ली क्राइम (2019)

यह सीरीज वर्ष 2012 में दिल्ली में हुए निर्भया गैंग रेप के बाद उसकी हत्या कर देने वाले केस पर आधारित है। इस वेब सीरीज में शेफाली शाह ने डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी की भूमिका निभाई है जो इस केस के अपराधियों को ढूंढ कर उन्हें सजा दिलवाने का काम करती है। छानबीन में इस डीसीपी को बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में शेफाली शाह के साथ रसिका दुग्गल, आकाश दहिया, आदिल हुसैन आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। पहले सीजन की कामयाबी के बाद इस सीरीज के दूसरे सीजन की भी घोषणा कर गई दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed