फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2020: 'मिर्जापुर' की बीना से लेकर 'पंचायत' की प्रधान पत्नी तक, इन किरदारों ने छोटे रोल में ही लूट ली महफिल

Wed, 23 Dec 2020 02:05 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 23 Dec 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
Year Ender 2020: Female Characters Who Deserve a Spinoff of Their Own Beena Mirzapur 2 Renu Pataal Lok Pradhan Patni Panchayat Binodini Bulbul
बीना, रेणु, प्रधान पत्नी - फोटो : फाइल फोटो

इन दिनों वेब सीरीज का बोलबाला है। कोरोना काल में जब से थियेटर बंद हुए हैं तब से तो वेब सीरीज ने ही लोगों का मनोरंजन किया है। लोग वेब सीरीज को देखना भी खूब पसंद करते हैं। कई वेब सीरीज हैं जो पुरुष प्रधान मानसिकता पर आधारित हैं। लेकिन इन वेब सीरीज में महिलाओं के किरदार को ज्यादा हाईलाइट नहीं किया गया। हालांकि इन किरदारों ने लोगों के मन में भी इन्हें देखने के लिए ज्यादा दिलचस्पी जगा दी। इन किरदारों को देखकर लगता है कि काश इन्हें ज्यादा समय के लिए स्क्रीन मिलती तो कमाल हो जाता...

Year Ender 2020: Female Characters Who Deserve a Spinoff of Their Own Beena Mirzapur 2 Renu Pataal Lok Pradhan Patni Panchayat Binodini Bulbul
मिर्जापुर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बीना
सीरीज: 'मिर्जापुर', 'मिर्जापुर 2'
मिर्जापुर सीरीज की फैन फॉलोइंग के बारे में तो सभी जानते हैं। यूं तो इस वेब सीरीज के हर किरदार ने कमाल का काम किया है। लेकिन इस सीरीज में कालीन भैया की पत्नी बीना का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने कम समय में ही स्क्रीन पर धमाका मचा दिया। रसिका ने साबित किया कि यदि उन्हें ज्यादा समय के लिए स्क्रीन मिलती तो वो अपने किरदार को और भी ज्यादा रोमांचक बना देतीं।

Year Ender 2020: Female Characters Who Deserve a Spinoff of Their Own Beena Mirzapur 2 Renu Pataal Lok Pradhan Patni Panchayat Binodini Bulbul
पाताल लोक - फोटो : Prime

रेणु
सीरीज: 'पाताल लोक'
वेब सीरीज पाताल लोक में हाथीराम चौधरी की पत्नी का किरदार निभाने रेणु उर्फ गुल पनाग के इस किरदार ने जान फूंक दी थी। रेणु एक पुलिस ऑफिसर की पत्नी रहती है। इस किरदार ने बताया है कि पुलिस ऑपिसर की पत्नी होना आसान बात नहीं है। अगर पूरी पाताल लोक सीरीज को रेणु के नजरिये से दिखाया गया होता तो इस सीरीज का रूप ही बदल गया होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2020: Female Characters Who Deserve a Spinoff of Their Own Beena Mirzapur 2 Renu Pataal Lok Pradhan Patni Panchayat Binodini Bulbul
पंचायत - फोटो : Prime

प्रधान पत्नी
सीरीज: पंचायत
वेब सीरीज 'पंचायत' एक छोटे से गांव में शहर के पढ़े लिखे लड़के को मिली पोस्टिंग पर आधारित है। जो इस गांव में आने के लिए राजी नहीं रहता है। इस वेब सीरीज में नीना गुप्ता ने प्रधान पत्नी का किरदार निभाया है। नीना को सीरीज में स्क्रीन तो कम मिली लेकिन उन्होंने कम स्क्रीन मिलने के बाद भी अपने किरदार से धमाल मचा दिया।

विज्ञापन
Year Ender 2020: Female Characters Who Deserve a Spinoff of Their Own Beena Mirzapur 2 Renu Pataal Lok Pradhan Patni Panchayat Binodini Bulbul
बुलबुल - फोटो : netflix

बिनोदिनी
सीरीज: 'बुलबुल'
अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज 'बुलबुल' बिनोदिनी का किरदार अभिनेता पॉलोमी दाम ने निभाया था। बिनोदिनी के इस किरदार को ज्यादा स्क्रीन तो नहीं दी गई लेकिन इस किरदार के नजरिये से सीरीज को दिखाया गया होता तो बड़े- रईस घरानों के घर की पोल खुलती हुई दिखाई देती।

पढ़ें: VIDEO: बर्थडे पर बुरे फंसे सिद्धार्थ शुक्ला, बेवजह कर दी डिलीवरी ब्वॉय की पिटाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed