फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kathal: नेटफ्लिक्स की फिल्म 'कथल' से सामने आया सान्या मल्होत्रा का लुक, पुलिस ऑफिसर के रोल में दमदार लगीं एक्ट्रेस

Sat, 05 Mar 2022 12:36 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Sat, 05 Mar 2022 12:36 PM IST
विज्ञापन
First look of sanya malhotra from her upcoming netflix movie Kathal is out
सान्या मल्होत्रा फिल्म कथल में एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाती दिखेंगी - फोटो : social media

आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में उनकी छोटी बेटी बबीता की किरदार निभाने वाली 'सान्या मल्होत्रा' ने अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली है। वह आए दिन नए-नए प्रोजेक्ट साइन कर रही हैं। पिछले दिनों वह 'लव हॉस्टल' में नजर आई थीं। अपनी पिछली फिल्म की सफलता के बाद सान्या मल्होत्रा जल्द ही नेटफ्लिक्स की फिल्म 'कथल' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से उनका पहला लुक सामने आ गया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

First look of sanya malhotra from her upcoming netflix movie Kathal is out
सान्या मल्होत्रा - फोटो : social media

कथल का प्रोमो वीडियो आया सामने
नेटफ्लिक्स ने अपनी अगली फिल्म 'कथल' की आधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसमें सान्या मल्होत्रा और अनंत जोशी अभिनय करते नजर आएंगे। इस फिल्म का पहला प्रोमो सान्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा करते हुए लिखा, "लापता कातिल- कथल की तलाश जारी है। कहीं आपने उन्हें देखा? ढूंढने आ रहे हैं हम इंस्पेक्टर महिमा। नेटफ्लिक्स पर जल्द आ रही है कथल।"

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sanya Malhotra💥 (@sanyamalhotra_)

First look of sanya malhotra from her upcoming netflix movie Kathal is out
सान्या मल्होत्रा - फोटो : social media

पुलिस ऑफिसर के किरदार में सान्या
इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि सान्या अपनी इस आगामी फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं, जिसमें वह काफी दमदार लग रही हैं। यह एक छोटे से शहर पर आधारित एक महिला प्रधान ड्रामा मूवी है, जो एक स्थानीय राजनेता के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके बेशकीमती कटहल (कथल) गायब हो जाते हैं। उन्हें ढूंढने के लिए एक युवा पुलिस अधिकारी महिमा (सान्या मल्होत्रा) को चुना जाता है, जो खुद को साबित करने के लिए इस अजीबो-गरीब मामले को सुलझाने में लग जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
First look of sanya malhotra from her upcoming netflix movie Kathal is out
सान्या मल्होत्रा - फोटो : insta

कथल के साथ नेटफ्लिक्स पर सान्या की वापसी
कथल 'यशवर्धन मिश्रा' के निर्देशन में बन रही पहली फिल्म है, जिन्होंने अनुभवी पुरस्कार विजेता लेखक 'अशोक मिश्रा' के साथ यह फिल्म लिखी भी है। इस फिल्म प्रोमो देखकर लग रहा है कि यह रहस्य से भरी हुई भरी हुई होगी। बता दें कि सान्या इस फिल्म से नेटफ्लिक्स पर वापसी करने जा रही हैं। इससे पहले उन्होंने इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म 'लूडो, पगलैट और मीनाक्षी सुंदरेश्वर' में काम किया है। 

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        
                
        
                
         
        

                
        
                
         
         
विज्ञापन
First look of sanya malhotra from her upcoming netflix movie Kathal is out
लव हॉस्टल - फोटो : social media

लव हॉस्टल आई सबको पसंद
इस प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले सान्या ने दर्शकों का फिल्म 'लव हॉस्टल' से मनोरंजन किया था। यह फिल्म 25 फरवरी को जी5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई थी, जिसमें सान्या के साथ विक्रांत मैसी और बॉबी देओल अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए थे। यह फिल्म ऑनर किलिंग पर बेस्ड थी। इस फिल्म को लोगों ने बहुत अच्छी प्रतिक्रिया दी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed