फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikrant Massey: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को लेकर विक्रांत का बयान, बोले- पहले इस पर अभद्रता और अश्लीलता थी और अब...

Sun, 03 Jul 2022 02:48 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 03 Jul 2022 02:48 PM IST
विज्ञापन
Forensic Actor Vikrant Massey says when he started his career OTT used to have lot of abusive language and bold content
विक्रांत मैसी - फोटो : Instagram

विक्रांत मैसी ने विभिन्न वेब शो और फिल्मों में अपने अभिनय का प्रदर्शन कर लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली है। इन दिनों वह अपनी फिल्म 'फॉरेंसिक' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसके लिए उन्हें जनता से काफी सराहना भी मिल रही है। वहीं, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विक्रांत मैसी ने अपने करियर और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को लेकर बात की है।

Forensic Actor Vikrant Massey says when he started his career OTT used to have lot of abusive language and bold content
विक्रांत मैसी - फोटो : Instagram

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विक्रांत ने कहा, 'जब मैंने अपनी करियर की शुरुआत की थी, तब बहुत कम ओटीटी प्लेटफॉर्म थे जिस पर काम कर सकते थे। शुरुआत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अश्लील कंटेंट ज्यादा था और अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता था। लेकिन अब चीजें बहुत बदल गई हैं। अब ओटीटी पर प्रोफेशनलिज्म ज्यादा है।'

Forensic Actor Vikrant Massey says when he started his career OTT used to have lot of abusive language and bold content
विक्रांत मैसी - फोटो : Instagram

विक्रांत ने आगे कहा कि ओटीटी ने उन्हें सिनेमा और टीवी से परे अपनी अभिनय क्षमता का पता लगाने के बेहतर अवसर दिए हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे काम के संबंध में मैं वास्तव में आभारी हूं कि मुझे अभी भी काम करने का मौका मिल रहा है क्योंकि बहुत कम ही आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलते हैं जो लगभग 18 वर्षों से अभिनय कर रहा है। मैं अभी 35 साल का हूं और लोग अभी भी मेरा समर्थन कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Forensic Actor Vikrant Massey says when he started his career OTT used to have lot of abusive language and bold content
विक्रांत मैसी - फोटो : Instagram

बता दें कि विक्रांत मैसी ने 2017 में यूट्यूब की मिनी सीरीज 'राइज' के साथ अपना वेब डेब्यू किया। वहीं, अब विक्रांत ओटीटी क्षेत्र में काफी लोकप्रिय चेहरों में से एक बन गए हैं। उन्होंने 'मिर्जापुर,' 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल,' 'मेड इन हेवन' और 'क्रिमिनल जस्टिस' जैसी कई वेब सीरीज में काम किया है। वहीं, हाल ही में जी5 पर उनकी फिल्म 'फॉरेंसिक' रिलीज हुई है, जिसमें उनके साथ राधिका आप्टे भी मुख्य भूमिका में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed