फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राधिका आप्टे संग जोड़ी बनाएंगे विजय वर्मा, इस कॉमेडी सीरीज में आजमाएंगे किस्मत

Mon, 04 May 2020 06:32 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 04 May 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
Gully Boy Fame Actor Vijay Verma Will Share Screen With Radhika Apte in Anand Gandhi Science Fiction Series
विजय वर्मा, राधिका आप्टे - फोटो : Social Media

फिल्म 'गली बॉय' में रणवीर सिंह के दोस्त मोईन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विजय वर्मा अपने अभिनय से लगातार शोहरत बटोर रहे हैं। गंभीर किरदारों से पहचान बना चुके विजय अब एक साइंस फिक्शन सीरीज में नजर आएंगे। इसका निर्देशन 'तुंबाड' के लेखक, निर्माता और 'शिप ऑफ थीसियस' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल करने वाले आनंद गांधी करेंगे।

Gully Boy Fame Actor Vijay Verma Will Share Screen With Radhika Apte in Anand Gandhi Science Fiction Series
radhika apte - फोटो : social media

वहीं इस फिल्म में विजय के साथ राधिका आप्टे भी नजर आएंगी। कॉमेडी से भरपूर अपने इस किरदार को लेकर विजय भी काफी उत्साहित हैं और इसे एक शानदार स्क्रिप्ट करार दे रहे हैं। अपने इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए विजय कहते हैं, 'कॉमेडी जॉनर को आजमाना कमाल का अनुभव है। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है जो हमारे भविष्य को लेकर बात करती है। 

Gully Boy Fame Actor Vijay Verma Will Share Screen With Radhika Apte in Anand Gandhi Science Fiction Series
vijay verma - फोटो : social media

आगे विजय कहते हैं, 'काफी समय से मैंने इतनी कमाल की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी है। वहीं मैं लंबे वक्त से राधिका आप्टे के साथ काम करना चाहता था। इस तरह के कमाल के कलाकार के साथ काम करना काफी सुखद अनुभव है।' उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन की घोषणा से पहले ही टीम ने फरवरी में छह भागों की सीरीज का बड़ा हिस्सा शूट कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gully Boy Fame Actor Vijay Verma Will Share Screen With Radhika Apte in Anand Gandhi Science Fiction Series
vijay verma - फोटो : social media

यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखी जा सकती है, जिसमें विजय एक पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। जानकारी के अनुसार इसकी स्क्रिप्ट पर आनंद पिछले तीन साल से काम कर रहे थे। पहले यह एक अंग्रेजी फिल्म के तौर पर सामने आने वाली थी लेकिन पिछले साल हॉटस्टार की हामी भरने के बाद इस प्रोजेक्ट ने हिंदी वेब सीरीज की सूरत अख्तियार कर ली।

विज्ञापन
Gully Boy Fame Actor Vijay Verma Will Share Screen With Radhika Apte in Anand Gandhi Science Fiction Series
vijay verma - फोटो : social media

विजय वर्मा के करियर की बात करें तो वैसे तो विजय ने साल 2012 में फिल्म 'चित्तगोंग' से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद वह 'रंगरेज', 'पिंक', 'मॉनसून शूटआउट' सरीखी फिल्मों में भी नजर आए लेकिन उन्हें असल पहचान साल 2019 में जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' से मिली। इसके बाद वह 'सुपर 30' से लेकर 'घोस्ट स्टोरीज', 'बागी 3', 'शी' और 'बमफाड' जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed