फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Half CA Trailer Out : वेब सीरीज 'हाफ सीए' का धमाकेदार ट्रेलर जारी, इस किरदार में नजर आईं एहसास चन्ना

Fri, 21 Jul 2023 12:12 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 21 Jul 2023 12:12 PM IST
विज्ञापन
half ca trailer and release date out staring ahsaas channa gyanendra tripathi anmol kajani rohit tiwari watch
हाफ सीए - फोटो : सोशल मीडिया

75वें चार्टर्ड अकाउंटेंसी दिवस के अवसर पर, 'अमेजन मिनी टीवी' ने वेब सीरीज 'हाफ सीए' का एलान किया था। इसके साथ ही मेकर्स ने सीरीज का टीजर भी जारी किया था, जिसमें सीरीज की कहानी की एक झलक दिखाई गई थी। जारी किया गया वीडियो चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की इच्छा रखने वाले छात्रों के बहुआयामी दैनिक जीवन को दर्शाता है। 

half ca trailer and release date out staring ahsaas channa gyanendra tripathi anmol kajani rohit tiwari watch
हाफ सीए - फोटो : social media

'हाफ सीए', सीए उम्मीदवारों के अनुभवों पर प्रकाश डालती है, जिसे कहानी में आर्ची और उसके दोस्तों के नजरिए से दिखाया गया गया है। सीरीज में सीए की तैयारियों से लेकर फाइनल तक के कई पहलुओं को दिखाया जाएगा। 'हाफ सीए' की कहानी इस फैक्ट को दर्शाती है कि यह दुनिया के सबसे कठिन प्रोफेशंस में से एक क्यों है। आखिर सीए बनने वाले छात्रों को किस तरह की परेशानियों और चैलेंज से गुजरना पड़ता है, यह सीरीज के माध्यम से दिखाने की कोशिश की जाएगी।

half ca trailer and release date out staring ahsaas channa gyanendra tripathi anmol kajani rohit tiwari watch
हाफ सीए - फोटो : social media

सीए बनने की तमन्ना लेकर लाखों बच्चे तैयारी शुरू करते हैं, लेकिन एग्जाम में पास होने वाली पर्सेंटेज बेहद कम होती है, जिसके चलते कई लोग सीए इंटर से आगे नहीं बढ़ पाते या सीए इंटर के बाद सीए फाइनल पास करने के बीच कई सालों का फासला रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
half ca trailer and release date out staring ahsaas channa gyanendra tripathi anmol kajani rohit tiwari watch
हाफ सीए - फोटो : social media

अमेजन मिनी टीवी पर आने वाली सीरीज हाफ सीए इस मुश्किल कोर्स के ऐसे ही तमाम पहलुओं को दिखाती है। द वायरल फीवर ने शो का निर्माण किया है, जबकि प्रतीश मेहता निर्देशक हैं। हरीश पेद्दिन्ती, सीए खुशबू बैद और तत्सत पांडे ने शो को लिखा है।

Sajid Nadiadwala: साजिद ने नितेश तिवारी की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- उनकी कहानियां बेहद सरल

विज्ञापन
half ca trailer and release date out staring ahsaas channa gyanendra tripathi anmol kajani rohit tiwari watch
हाफ सीए - फोटो : social media

इस सीरीज में एहसास चन्ना, प्रीत कमानी, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, अनमोल कजानी और रोहन जोशी जैसे ओटीटी के चर्चित कलाकार शो में अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसका एलान एक जुलाई को सीए डे पर किया गया था। शो का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। वहीं, सीरीज छह जुलाई को अमेजन मिनी टीवी पर स्ट्रीम होगी।
 

यह भी पढ़ें- Mrs. India Inc Season 4: छत्तीसगढ़ की चेतना के सिर सजा मिसेज इंडिया का ताज, श्रीलंका में दिखाया दमखम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed