{"_id":"67611dfc82bfb961b2037a96","slug":"heeramandi-2-sanjeeda-shaikh-says-sanjay-leela-bhansali-web-series-second-season-will-be-bigger-and-better-2024-12-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Heeramandi 2: हीरामंडी 2 को लेकर संजीदा शेख का खुलासा, बताया कैसा होगा संजय लीला भंसाली की सीरीज का दूसरा सीजन","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Heeramandi 2: हीरामंडी 2 को लेकर संजीदा शेख का खुलासा, बताया कैसा होगा संजय लीला भंसाली की सीरीज का दूसरा सीजन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:16 PM IST
सार
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हीरामंडी की वहीदा उर्फ संजीदा शेख ने संजय लीला भंसाली निर्देशित हीरामंडी के दूसरे सीजन पर एक बड़ा अपडेट दिया है, जिसे सुनकर हीरामंडी वेब सीरीज के दर्शक जरूर खुश हो जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
संजीदा शेख
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsanjeeda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार के पहले सीजन ने प्रशंसकों का खूब मनोरंजन किया। इस सीरीज का दूसरा सीजन भी आएगा। अब, सीरीज में वहीदा का किरदार निभाने वाली संजीदा शेख ने दूसरे सीजन पर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है, जिसे सुनकर हीरामंडी के प्रशंसक बेहद खुश हो जाएंगे।
Trending Videos
2 of 5
संजीदा शेख
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsanjeeda
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान संजीदा शेख ने संजय लीला भंसाली की हीरामंडी 2 पर अपडेट दिया है। संजीदा ने कहा कि हीरामंडी का आने वाला सीजन "बड़ा और बेहतर" होगा, लेकिन उन्होंने कहा कि शूटिंग की समय सीमा अभी भी तय नहीं हुई है, लेकिन सीरीज के दूसरे भाग के लिए सभी अभिनेता तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
संजीदा शेख
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsanjeeda
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संजीदा ने यह भी बताया कि हीरामंडी की रिलीज के बाद से उनकी जिंदगी कैसे बदल गई है। संजीदा ने कहा, निर्माता उनके अभिनय की प्रशंसा करते हैं, जिसे वह अविश्वसनीय रूप से खुद को पुरस्कृत पाती हैं। संजीदा ने कहा कि उनका हमेशा से मानना रहा है कि उनका काम खुद बोलना चाहिए और उन्हें खुशी है कि हीरामंडी के बाद अब उन्हें लोगों को अपने हुनर और अभिनय से परिचित कराने की जरूरत नहीं है।
4 of 5
संजीदा शेख
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsanjeeda
हीरामंडी वेब सरीजी गूगल ट्रेंड्स पर 2024 में सबसे अधिक खोजे जाने वाले शो और फिल्मों में से एक बन गया है। संजीदा ने इसपर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अभिनेता अपने अभिनय, चरित्र और शो के लिए पहचान चाहते हैं और सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले शो का हिस्सा बनना वास्तव में खुशी की बात है।
विज्ञापन
5 of 5
संजीदा शेख
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsanjeeda
हीरामंडी सीजन 1 में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, फरदीन खान, शेखर सुमन, शर्मिन सहगल, ताहा शाह और संजीदा शेख सहित कई कलाकारों ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता हैं। इस सीरीज में स्वतंत्रता-पूर्व युग में वेश्याओं के जीवन और भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में उनके योगदान पर केंद्रित है।
Varun Dhawan: वरुण धवन ने बच्चों के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर, लिखा- बेबी जॉनी के साथ क्रिसमस, फैंस बोले...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X