प्राइम वीडियो चलाने वाली कंपनी अमेजन के स्वामित्व वाली रेटिंग कंपनी आईएमडीबी (IMDb) ने साल 2021 में भारतीय फिल्मों तथा वेब सीरीत के रातोंरात मशहूर हुए शीर्ष 10 सितारों के नामों का एलान कर दिया है। इन सितारों में नंबर वन सितारे रहे आदर्श गौरव जिन्हें आईएमडीबी स्टारमीटर पुरस्कार की ट्रॉफी दी गई है। आदर्श गौरव को वेब सीरीज द व्हाइट टाइगर और हॉस्टल डेज की लोकप्रियता ने ये जीत हासिल कराई है। दिलचस्प बात ये है कि देश में इस साल सबसे ज्यादा लोकप्रिय सीरीज मानी गई ‘द फैमिली मैन 2’ के सितारे मनोज बाजपेयी को इस रैकिंग मे चौथा स्थान मिला है। जबकि, उन्हें फिल्मफेयर ने अपने इस साल के ओटीटी पुरस्कारों का अपना चेहरा बनाया है।
2021 OTT Round Up: IMDb ने मनोज बाजपेयी को दी चौथी रैंकिंग, नेटफ्लिक्स का ये ‘टाइगर’ बना अव्वल नंबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह लगातार दूसरा साल है जब आईएमडीबी ने भारतीय फिल्मों और वेब सीरीज के शीर्ष सितारों की रैकिंग जारी की है। इस वार्षिक रैंकिंग के लिए आईएमडीबी ने अपना एक अलग प्रोस्टार मीटर बना रखा है और इसकी रैंकिंग के हिसाब से उसने ये 10 नाम तय किए हैं। इस रेटिंग के लिए इन कलाकारों के पेज व्यूज को आधार बनाया गया है। दावा है कि इस वेबसाइट पर हर महीने करीब 20 करोड़ ऑर्गेनिक यूजर आते हैं। आदर्श गौरव के अलावा साल 2021 के रातोंरात मशहूर हुए विजेता सितारों में शामिल हैं, अश्लेषा ठाकुर, मालविका मोहनन, मनोज बाजपेयी, कृतिका कामरा, शाहना गोस्वामी, सनी हिंदुजा, विक्रांत मैसी, अहसास चानना और साई तम्हणकर।
इस बारे में आईएमडीबी की भारत प्रमुख यामिनी पटोदिया कहती हैं, "दुनिया भर के प्रशंसक अपने नए पसंदीदा शो और फिल्मों के सितारों के बारे में जानने और फैसला करने के लिए आईएमडीबी की ओर रुख करते हैं। हम आदर्श को आईएमडीबी स्टारमीटर अवार्ड के लिए बधाई देते हैं। हम उनके करियर को इसी तरह और आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं।"
वहीं, ये पुरस्कार स्वीकार करते हुए आदर्श गौरव कहते हैं, “मैंने पहली बार आईएमडीबी का उपयोग तब किया था जब मैं 15 वर्ष का था, और तब से मैं एक उत्साही आईएमडीबी उपयोगकर्ता रहा हूं। मैं हर बार जब भी कोई फिल्म देखता हूं, समीक्षाओं को पढ़ने के लिए और यह देखने के लिए कि किसी फिल्म की रेटिंग किस प्रकार की होती है, मैं इसका उपयोग करता हूं। इसलिए, फिल्मों को देखने के अनुभव को इतना मनोरंजक बनाने के लिए आईएमडीबी को धन्यवाद, और यह तय करने के लिए कि हम किस तरह की फिल्में देखना चाहते हैं, इसे इतना सुलभ बनाने के लिए धन्यवाद।”
आदर्श गौरव ने पुरस्कार के लिए नामित नेटफ्लिक्स की फिल्म द व्हाइट टाइगर में बलराम के रूप में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जो एक भारतीय ड्राइवर के ऊपर बनी है जो उत्पीड़न से लड़ता है और सफल होने के लिए सामाजिक मानदंडों को धता बताता है। उनकी भूमिका ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रमुख अभिनेता के लिए बाफ्टा नामांकन और सर्वश्रेष्ठ पुरुष लीड के लिए एक स्वतंत्र स्प्रिट अवार्ड का नामांकन अर्जित किया।