फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Modern Love: देसी अखबारों की कतरनों से निकलेंगी प्रेम की अनूठी कहानियां, वामिका गब्बी और प्रतीक गांधी की नई सीरीज ‘मॉडर्न लव’

Wed, 19 Jan 2022 03:13 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 19 Jan 2022 03:13 PM IST
विज्ञापन
Indian Adaptation of Modern Love to Star Fatima Sana Shaikh, Pratik Gandhi web series Will release on OTT platform Amazon Prime Video
मॉडर्न लव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा के सबसे हिट निर्देशकों में से एक सूरज बड़जात्या को अपनी सुपरहिट फिल्म ‘विवाह’ की कहानी एक अखबार से मिली। अब भी तमाम सारी ओटीटी सीरीज अखबारों की कतरनों को जुटाकर ही बन रही हैं। और, ऐसी ही एक हिट सीरीज रही है प्राइम वीडियो की फिल्म सीरीज ‘मॉडर्न लव’। ये सीरीज न्यूयॉर्क टाइम्स नामक अखबार में छपने वाले इसी नाम के कॉलम में छपी कहानियों को लेकर रची गई और अब इसके हिंदी संस्करण की तैयारी शुरू हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक हिंदी सिनेमा के कुछ दिग्गज निर्देशकों और कलाकारों को ‘मॉडर्न लव’ के हिंदी संस्करण के लिए साइन किया जा चुका है।

Indian Adaptation of Modern Love to Star Fatima Sana Shaikh, Pratik Gandhi web series Will release on OTT platform Amazon Prime Video
ग्रहण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

डिज्नी प्लस हॉस्टार की सीरीज ‘ग्रहण’ से चर्चा में आईं अभिनेत्री वामिका गब्बी को हाल ही में ‘मॉडर्न लव’ के हिंदी संस्करण के लिए तैयारी करते देखा गया। इसके अलावा वह नेटफ्लिक्स की ‘बाहुबली’ फिल्म सीरीज से प्रेरित किरदारों पर बन रही ओटीटी सीरीज में भी काम कर रही हैं। वामिका इस सीरीज में देवसेना के किरदार में दिखेंगी।  

Indian Adaptation of Modern Love to Star Fatima Sana Shaikh, Pratik Gandhi web series Will release on OTT platform Amazon Prime Video
प्रतीक गांधी (स्कैम 1992) - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जानकारी के मुताबिक प्राइम वीडियो की इस फिल्मावली के लिए डिजिटल सुपरस्टार प्रतीक गांधी को भी साइन किया गया है। प्रतीक को अपनी सीरीज ‘स्कैम 1992’ के बाद से डिजिटल में काफी शोज मिल रहे हैं। उनकी एक सीरीज ‘द ग्रेट इंडियन मर्डर’ डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर अगले महीने रिलीज होने जा रही है। फातिमा सना शेख के भी इस नई फिल्मावली में शामिल होने की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Adaptation of Modern Love to Star Fatima Sana Shaikh, Pratik Gandhi web series Will release on OTT platform Amazon Prime Video
मॉडर्न लव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस बारे में तफ्तीश करने पर पता चला कि जॉन कार्नी रचित फिल्मावली ‘मॉडर्न लव’ को लेकर प्राइम वीडियो ने एक महात्वाकांक्षी योजना पर काम शुरू किया है। इस फिल्म सिरीज के लिए हंसल मेहता से लेकर विशाल भारद्वाज, अंजली मेनन, अलंकृता श्रीवास्तव, ध्रुव सहगल और शोनाली बोस भी निर्देशन की कमान संभाल सकते हैं। सीरीज के हिंदी संस्करण की आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है लेकिन इसमें काम करने वालों और इनका निर्देशन करने वालों की जानकारी जैसे जैसे बाहर आ रही है, मुंबई फिल्म जगत मे इसे लेकर काफी उत्सुकता देखी जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed