भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की अब तक की सबसे चर्चित वेब सीरीज 'सैक्रेड गेम्स' में कॉन्स्टेबल काटेकर का किरदार निभाने वाले कलाकार जितेंद्र जोशी अब एक बार फिर पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस बार जितेंद्र हिंदी सिनेमा के बादशाह शाहरुख खान के निर्माण में बनी वेब सीरीज 'बेताल' में एक नकारात्मक किरदार निभाते नजर आएंगे। जितेंद्र के इस किरदार को चुनने का उद्देश्य काटेकर के बाद फिर से दर्शकों को आश्चर्यचकित कर देना है।
शाहरुख खान की इस वेब सीरीज में लौट रहा है 'सैक्रेड गेम्स' का 'काटेकर', फिर से मचाएगा तबाही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेब सीरीज 'सैक्रेड गेम्स' के मुख्य कलाकारों में से एक जितेंद्र ने इंस्पेक्टर सरताज सिंह यानी सैफ अली खान के मुख्य आदमी कॉन्स्टेबल काटेकर का किरदार निभाया है। इस किरदार को निभाने के बाद तो जितेंद्र को रातों-रात प्रसिद्धि हासिल हो गई थी। शुरुआत में उनका किरदार थोड़ा नकारात्मक रहा है, उसके बाद में उनके अंदर जो मानवीय भावनाएं उत्पन्न हुईं, उसने सबका दिल जीत लिया।
जितेंद्र कहते हैं, 'काटेकर का किरदार निभाने के बाद मैं दर्शकों को आकर्षित करना चाहता था। यही कारण है कि मैंने मुधालवन का यह किरदार चुना है। यह किरदार भी बहुत उलझा हुआ है और इसके बहुत सारे रहस्य हैं। वह बहुत स्वार्थी है, लालची है और लोगों को बेवकूफ बनाता है।'
शाहरुख खान की नेटफ्लिक्स के लिए बनी यह वेब सीरीज जोंबी थ्रिलर है जिसमें विनीत कुमार और आहाना कुमरा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। जितेंद्र बताते हैं, 'सीरीज की कहानी बहुत ही मजबूत है। यह रोमांचक और डरावने तथ्यों से भरी हुई है।'
इस वेब सीरीज का प्रीमियर 24 मई को नेटफ्लिक्स पर होगा। बता दें कि जितेंद्र जोशी एक मराठी अभिनेता हैं जो 'तुकाराम' और 'दुनियादारी' जैसी मराठी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वर्ष 2016 में आई फिल्म 'वेंटिलेटर' के लिए उन्हें खूब सराहना मिली थी। उन्होंने एक सुपरहिट गीत 'कोंबड़ी पलाली' भी लिखा है जिसे बाद में हिंदी दर्शकों के लिए 'चिकनी चमेली' नाम से रीमिक्स किया गया।
पढ़ें: एक साथ दिखे कपूर खानदान के ये सदस्य, ऋषि कपूर की याद में बेटी ने साझा की तस्वीर