{"_id":"6219cdd7a3417f626c61cf47","slug":"kangana-ranaut-reality-show-lockupp-date-time-and-how-to-watch-mx-player-alt-balaji","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LOCKUPP: कंटेस्टेंट को 'लॉकअप' में बंद करने को तैयार कंगना, जानें कैसे और कहां ऑनलाइन देख सकेंगे आप","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
LOCKUPP: कंटेस्टेंट को 'लॉकअप' में बंद करने को तैयार कंगना, जानें कैसे और कहां ऑनलाइन देख सकेंगे आप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
kangana ranaut
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एकता कपूर कंगना रणौत के साथ मिलकर एक नया शो 'लॉक अप' (LockUpp: Badass Jail, Atyaachari Khel) लेकर आ रही हैं। ये कंगना रणौत का डिजिटल डेब्यू भी होगा। शो में करीब 16 प्रतिभागी शामिल होंगे जिनकी लाइफ विवादित रही है। इन सेलेब्रिटीज को 72 दिनों के लिए जेल के अंदर बंद रखा जाएगा। लॉक अप एक ऐसी जगह है, जो किसी बुरे सपने से कम नहीं होगा। शो में 24x7 सभी कंटेस्टेंट्स पर नजर रखी जाएगी। एक्ट्रेस निशा रावल, स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी, एक्ट्रेस पूनम पांडे, पहलवान बबीता फोगाट जैसे सितारे इस शो के कंटेस्टेंट बन चुके हैं।
Trending Videos
2 of 4
कंगना का शो लॉक अप
- फोटो : insta
कब और कैसे देखे ये शो
शो का प्रीमियर 27 फरवरी से ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर होने जा रहा है। इसे देखने के लिए आपको किसी तरह की सब्सक्रिशन नहीं चाहिए। इसे आप बिल्कुल मुफ्त में देख सकते हैं। हालांकि आपके पास ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर एप होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
लॉक अप
- फोटो : insta
ये शो अब तक का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो होने वाला है। इस तरह का रियलिटी शो पहले नहीं दिखाया गया है और ये कहीं ना कहीं बिग बॉस टक्कर देने वाला है। कंगना ने शो की लॉन्चिंग पर ही सलमान खान पर निशाना साधते हुए कहा था कि यह शो भाई के शो से काफी अलग है। राखी सावंत के एक्स पति रितेश सिंह के भी शो में जाने के चर्चे हैं।
4 of 4
लॉक अप का प्रीमियर
- फोटो : सोशल मीडिया
कैसा होगा शो का फॉर्मेट
इन कलाकारों को ऐसे माहौल में रखा जा रहा है जहां उनके कदम बहकने और मन मचलने की पूरी आशंकाएं और संभावनाएं दोनों हैं। ऐसे में इन पर नजर रखने और इन्हें कायदे से रखने की जिम्मेदारी शो की होस्ट कंगना रणौत को दी गई है। एकता कपूर ने शो से पहले ही एक अस्वीकरण जारी किया था जिसमें कहा गया है कि शो में जो भी दिखाया जाएगा उसके लिए वह सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X