{"_id":"62a9d1271fbef37db66df14c","slug":"karan-johar-reveals-why-ranbir-kapoor-won-t-be-a-part-of-koffee-with-karan-7","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Koffee With Karan 7: 'कॉफी विद करण' में नहीं आएंगे रणबीर कपूर, करण जौहर ने बताई मना करने की वजह","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Koffee With Karan 7: 'कॉफी विद करण' में नहीं आएंगे रणबीर कपूर, करण जौहर ने बताई मना करने की वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Wed, 15 Jun 2022 06:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
करण जौहर, रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर जल्द ही अपने शो ‘कॉफी विद करण’ के नए सीजन के साथ लौटने वाले हैं। ऐसे में काफी समय से चर्चा चल रही है कि शो के पहले गेस्ट आलिया भट्ट और रणबीर कपूर होंगे। लेकिन अब करण जौहर ने बताया है कि उनके शो में रणबीर कपूर नहीं आने चाहते हैं। करण ने रणबीर के चैट शो का हिस्सा न बनने की वजह भी बताई है।
2 of 4
रणबीर कपूर, करण जौहर
- फोटो : Social Media
करण जौहर ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में अपने शो ‘कॉफी विद करण’ को लेकर बात की। करण ने बताया, 'रणबीर कपूर पहले ही मुझसे कह चुके हैं कि मैं आपके शो पर नहीं आ रहा हूं। क्योंकि फिर उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़गी। रणबीर ने कहा कि मुझे प्लीज अपने शो पर मत बुलाओ। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। शो पर आने की बजाय मैं तुम्हारे घर चैट करने आ जाऊंगा और कॉफी पी लूंगा।'
3 of 4
करण जौहर, रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले 2017 में भी रणबीर ने चैट शो को लेकर ऐसी ही बातें की थीं। करण के साथ ‘ऐ दिल है मुश्किल’ फिल्म करने के तुरंत बाद, रणबीर ने एक पॉडकास्ट में कहा था, 'मुझे इस सीजन में मजबूर किया गया था। मैंने करण से कहा था मैं नहीं आना चाहता। मैं और अनुष्का शो का विरोध करने के लिए पूरे फिल्म इंडस्ट्री को एक साथ लाने जा रहे थे क्योंकि यह ठीक नहीं है। बता दें कि करण के चैट शो में अक्सर ही सिलेब्स कई बातें कर देते हैं, जिनकी वजह से खूब हंगामा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। इस फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय अहम भूमिका में हैं। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा रणबीर रश्मिका मंदाना के साथ ‘एनिमल’ में भी नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।