फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pakistani Shows: सास बहू का ड्रामा देख हो गए हैं बोर तो आज ही देखें ये पाकिस्तानी सीरियल, मिलेगा नया कंटेंट

Wed, 30 Mar 2022 02:48 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Wed, 30 Mar 2022 02:48 PM IST
विज्ञापन
List of Top 5 Pakistani Shows Which You Can Watch if You Got Bore With Indian Daily Soaps
इन पाकिस्तानी नाटकों से करें अपना मनोरंजन - फोटो : social media

टेलीविजन की पकड़ आज देश के हर घर में है। आज के समय में हमारी टीवी सीरियल्स इतने बोरिंग हो गए हैं कि हर समय बस सास बहू का ड्रामा और पॉलिटिक्स ही दिखाते हैं। यह ट्रेंड काफी समय से चलता आ रहा है। इस ट्रेंड से लोग थक चुके हैं और कुछ नया देखने की चाहत रखते हैं। आज हमने आपके लिए पाकिस्तानी टीवी इंडस्ट्री के कुछ दिल को छू जाने वाले सीरियलों की एक लिस्ट तैयार की है, जिन्हें देख आपका मन और दिमाग दोनों तरोताजा हो जाएंगे। आइए देखते हैं....

List of Top 5 Pakistani Shows Which You Can Watch if You Got Bore With Indian Daily Soaps
हमसफर - फोटो : social media

हमसफर 
फवाद खान और माहिरा खान स्टारर 'हमसफर' अबतक का सबसे लोकप्रिय पाकिस्तानी सीरियल है। इसकी कहानी खिरद (माहिरा) और अशर (फवाद) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने माता-पिता की इच्छाओं को पूरा करने के लिए एक-दूसरे से शादी करते हैं। लेकिन शादी के बाद दोनों को आपस में प्यार हो जाता है। सारा (नवीन वकार) इसमें खिरद और अशर के इस प्यार भरे जीवन में जहर घोलने का काम करती हैं। इसके हर एपिसोड को देखकर ऐसा लगेगा कि यह पहले एपिसोड से और बेहतर है। 

List of Top 5 Pakistani Shows Which You Can Watch if You Got Bore With Indian Daily Soaps
जिंदगी गुलजार है - फोटो : social media

जिंदगी गुलजार है
कशफ (सनम सईद) एक बहुत अच्छी स्टूडेंट है, लेकिन वह जीवन के लिए बहुत निगेटिव है। इस बात के पीछे का कारण उसके पिता की दूसरी शादी है और इसलिए वह किसी भी चीज के लिए किसी पुरुष पर निर्भर नहीं रहना चाहती। जरून (फवाद खान) एक हाई सोसाइटी से आता है। दोनों अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान मिलते हैं और पूरे कॉलेज में इनकी लड़ाइयों के चर्चे होते हैं। इन दोनों की जिंदगी की राहें वर्षों बाद एक बार फिर टकराती हैं और दोनों की शादी हो जाती है। यह नाटक रिश्तों की बारीकी को बखूबी दिखाता है। इन दोनों की लड़ाइयों से शुरू हुआ ये सफर इनके प्यार पर आकर खत्म होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
List of Top 5 Pakistani Shows Which You Can Watch if You Got Bore With Indian Daily Soaps
दाम - फोटो : social media

दाम
यह सीरियल जारा (सनम बलूच) और मलीहा (आमीना शेख) की दोस्ती के इर्द-गिर्द घूमता है। इन दोनों दोस्तों के परिवारों के बीच बहुत अंतर है लेकिन ये अंतर इनकी दोस्ती पर असर नहीं डाल पाता। लेकिन एक दिन, जब मलीहा का भाई जुनैद (अदील हुसैन) पाकिस्तान लौटता है, तो वह जारा से शादी करने में दिलचस्पी दिखाता है और बस यहीं से इन दोनों के रिश्ते में खटास आनी शुरू आ जाती है। दाम दोस्ती की एक कहानी है जो दर्शाती है कि हमारे द्वारा लिए गए स्वार्थी निर्णय कई लोगों की जिंदगी पर असर डालते हैं। 

विज्ञापन
List of Top 5 Pakistani Shows Which You Can Watch if You Got Bore With Indian Daily Soaps
शहर-ए-जात - फोटो : social media

शहर-ए-जात
शहर-ए-जात एक युवा महिला की कहानी है, जिसे उसकी शादी होने के बाद लगता है कि वह बस अपनी शादी के लिए जीती है। कहानी फलक की जिंदगी को दिखाती है, जिसमें वह अपनी परेशानियों से लड़ती नजर आती है। फलक का किरदार अभिनेत्री माहिरा खान ने निभाया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed