फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lock Upp: जजमेंट डे से पहले ही ‘लॉकअप’ में मुनव्वर फारूकी ने बताया अपना राज, बोले- ‘जिससे मैं प्यार करता था...’

Tue, 29 Mar 2022 08:59 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 29 Mar 2022 08:59 PM IST
विज्ञापन
Munawar Faraqui Tells his secret to Azma Fallah in Kangana Ranaut's show Lock Upp alt balaji  mx player
मुनव्वर फारूकी, अज्मा फलाह - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत के 'लॉकअप' में बंद कैदियों को खुद को बचाने के लिए हर हफ्ते अपने एक राज से पर्दा हटाना पड़ता है। इसी वजह से शो सुर्खियों में भी बना रहता है, लेकिन इस बार जजमेंट डे से पहले ही स्टेंट अप कॉमिडेयन मुनव्वर फारूकी ने शो की एक कंटेस्टेंट को अपनी जिंदगी से जुड़ा राज बताया, जिसे सुनकर वह कंटेस्टेंट भी चौंक गईं।

Munawar Faraqui Tells his secret to Azma Fallah in Kangana Ranaut's show Lock Upp alt balaji  mx player
मुनव्वर फारूकी, अज्मा फलाह - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें मुनव्वर फारूकी अज्मा फलाह से बात करते नजर आ रहे हैं। इसमें वह अपनी लव लाइफ के बारे में अज्मा को बताते हैं। अज्मा मुनव्वर से कहती हैं कि अच्छा उसको पता है कि तुम उसे पसंद करते हो, तो मुनव्वर कहते हैं कि नहीं उसे नहीं पता है। अज्मा पूछती हैं कि तुम कन्फर्म हो की तुम उसे पसंद करते हो या नहीं। इस पर मुनव्वर कहते हैं कि नहीं मैं तो कन्फर्म हूं कि मुझे पसंद है, लेकिन उसने शादी कर ली। इस पर अज्मा पूछती हैं कि फिर अब क्यों पसंद हैं?

Munawar Faraqui Tells his secret to Azma Fallah in Kangana Ranaut's show Lock Upp alt balaji  mx player
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया

इतने ही मुनव्वर कहते हैं कि पसंद तो अभी भी है, लेकिन मेरा दिल टूट गया था। अभी ही चार-पांच महीने पहले उसकी शादी हुई है। इस पर अज्मा पूछती हैं कि तुम्हें तब कैसा लग रहा था, तो मुनव्वर कहते हैं कि पूरी मीडिया में उसकी शादी की खबर थी। मैं चाह कर भी अनदेखा नहीं कर पा रहा। जहां देखता उसकी शादी के ही फोटो थे। अज्मा बहुत ध्यान से सारी बात सुन रही होती ही हैं। इतने ही मुनव्वर कहते हैं कि जानती होगी कटरीना कैफ को न। अज्मा एकदम से शॉक हो जाती हैं और कहती हैं कि यार मत तंग करो न।

View this post on Instagram

A post shared by ALTBalaji (@altbalaji)

विज्ञापन
विज्ञापन
Munawar Faraqui Tells his secret to Azma Fallah in Kangana Ranaut's show Lock Upp alt balaji  mx player
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया

मुनव्वर का ये मजाक अज्मा ही नहीं शुरुआत में फैंस को भी सच ही लगा, लेकिन पूरा प्रोमो देखने के बाद समझ आया कि वह अज्मा के साथ मस्ती कर रहे थे। एक यूजर ने लिखा कि मुझे लगा कि ये सच होगा, तो एक ने लिखा की मुनव्वर की बातें...। वहीं, एक ने लिखा कि मैं इसी सीरियस होकर सुन रहा था, लेकिन...। आपको बता दें कि 'लॉकअप' एक ऐसा शो है, जिसमें सभी विवादित कलाकारों को रखा गया है। आए दिन शो किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बन ही जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed