फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT This Month: 'द कश्मीर फाइल्स' से लेकर 'आरआरआर' तक, ओटीटी पर मई के महीने में रिलीज होंगी यह बेहतरीन फिल्में

Sun, 01 May 2022 04:16 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 01 May 2022 04:16 PM IST
विज्ञापन
List of web series and bollywood films to release on ott platforms in the month of may
आरआरआर, द कश्मीर फाइल्स - फोटो : social media

इस समय ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों के मनोरंजन के लिए ढेरों फिल्में और वेब सीरीज मौजूद हैं। ओटीटी पर कंटेंट की कोई कमी नहीं हैं, दर्शक अपनी पसंदीदा फिल्में और वेब सीरीज कहीं भी और कभी भी देख सकते हैं। सिनेप्रेमियों को अब फिल्मों का टीवी पर प्रसारित होने का इंतजार नहीं करना पड़ता क्योंकि अब बड़े से बड़े सितारे की फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम की जा सकती है। मई का महीना शुरू हो गया है और सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब ऐसी कई फिल्में हैं, जो इस महीने ओटीटी पर रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। फिल्मों के शौकीन लोगों के साथ-साथ यह महीना वेब सीरीज के प्रेमियों के लिए भी बहुत खास होने वाला है। आज हम इस आर्टिकल में आप सभी को इस महीने रिलीज होने वाले ओटीटी कंटेंट के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं मई का महीना आप लोगों के लिए क्या खास लेकर आया है...

List of web series and bollywood films to release on ott platforms in the month of may
Jhund Movie - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म का नाम- झुंड
'सैराट' फेम नागराज मंजुले द्वारा निर्देशित यह फिल्म विजय बरसे के जीवन पर आधारित है, जिसमें अमिताभ ने फुटबॉल कोच विजय का किरदार निभाया है। विजय स्लम एरिया के बच्चों को अपनी फुटबॉल टीम में खेलने के लिए तैयार करता है। बिग बी की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म 'जी5' पर 6 मई को रिलीज की जाएगी।
List of web series and bollywood films to release on ott platforms in the month of may
थार - फोटो : social media

फिल्म का नाम- थार
इस थ्रिलर फिल्म में अनिल कपूर, हर्षवर्धन कपूर और फातिमा सना शेख अहम भूमिका में हैं। 'थार' में जहां अनिल कपूर एक पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में हैं, वहीं हर्षवर्धन एक स्मगलर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।  इस फिल्म की स्ट्रीमिंग 'नेटफ्लिक्स' पर 6 मई से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
List of web series and bollywood films to release on ott platforms in the month of may
The Matrix 4

फिल्म का नाम- द मैट्रिक्स रेजरेक्शन
हॉलीवुड की फिल्म 'द मैट्रिक्स रेजरेक्शन' पॉपुलर फ्रेंचाइजी 'द मैट्रिक्स' का पार्ट है। फिल्म की खास बात यह है कि फिल्म में बॉलीवुड से निकलकर ग्लोबल आइकॉन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 12 मई से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जा सकेगी।
 

विज्ञापन
List of web series and bollywood films to release on ott platforms in the month of may
आरआरआर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म का नाम- आरआरआर
साउथ के मशहूर निर्देशक एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर', सिनेमाघरों में भरपूर सफलता का स्वाद चखने के बाद ओटीटी पर स्ट्रीम की जा सकेगी। राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर यह फिल्म 5 मई से 'जी 5' पर देखी जा सकेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed