सब्सक्राइब करें

Lock Upp: क्या आज रिलीज होगा कंगना रणौत का शो? जानिए एकता कपूर के 'लॉकअप' से जुड़ी हर बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 27 Feb 2022 02:30 PM IST
विज्ञापन
Lock Upp: Court Vacates Stay Order on Kangana Ranaut Show Lock Upp To Stream as Planned on 27 feb
कंगना का शो लॉक अप - फोटो : insta

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के रिएलिटी शो 'लॉकअप' के कानूनी पचड़े में फंसने के एक दिन बाद, हैदराबाद कोर्ट ने स्थगन आदेश रद्द कर दिया और शो को योजना के अनुसार स्ट्रीम करने की अनुमति दे दी है। यानी अब कंगना रणौत का शो 27 फरवरी, 2022 को रात 10 बजे ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर 24 घंटे सातों दिन स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। बता दें कि शो में करीब 16 हस्तियां 72 दिनों के लिए जेल में कैद होने वाली हैं। 

Trending Videos
Lock Upp: Court Vacates Stay Order on Kangana Ranaut Show Lock Upp To Stream as Planned on 27 feb
kangna ranaut, lock upp show - फोटो : Social Media

ऐसा है लॉकअप का फॉर्मेट
लॉकअप शो का फॉर्मेट काफी हद तक बिग बॉस के जैसा ही है। हालांकि, एकता कपूर ने दावा किया है कि इससे पहले कभी भी टीवी या ओटीटी पर ऐसा कॉन्सेप्ट नहीं देखा गया है। जानकारी के मुताबिक इस शो में घर के सदस्यों को घर से बेघर होने से बचने के लिए अपने राज का खुलासा करना होगा। जेल के अंदर 24x7 सभी सदस्यों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lock Upp: Court Vacates Stay Order on Kangana Ranaut Show Lock Upp To Stream as Planned on 27 feb
लॉकअप में करणवीर बोहरा - फोटो : insta

अभी तक इन सदस्यों का नाम आया सामने
लॉकअप में कुल 16 सदस्यों को कैदी बनाया जाएगा। इनमें से पांच सदस्यों के नाम का खुलासा हो गया है। शो के प्रोमो के मुताबिक अभिनेत्री निशा रावल शो की पहली कंटेस्टेंट हैं। इसके अलावा विवादित कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी, रेसलर बबीता फोगाट, कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन पूनम पांडे और बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट करणवीर सिंह बोहरा भी इस शो का हिस्सा बनेंगे। 

Lock Upp: Court Vacates Stay Order on Kangana Ranaut Show Lock Upp To Stream as Planned on 27 feb
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसा है शो का ट्रेलर
ट्रेलर में कंगना एक सख्त जेलर की तरह दिखाई दे रहीं हैं। उन्होंने गोल्डन ग्लिटरी आउटफिट में पहलना हुआ है। ट्रेलर में कंगना कहती हैं कि लॉकअप एक ऐसी जगह है, जो किसी बुरे सपने से कम नहीं है। तभी दो सदस्य जेल के अंदर लड़ते नजर आते हैं, कंगना उनके हाथ में हथकड़ी पहना देती हैं। वहीं एकता कपूर कहती हैं कि यह शो 'सच्चाई और विवादों से भरपूर' होगा। 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed