पुलकित सम्राट की ‘ग्लोरी’ का टीजर रिलीज, इस बार रोमांस छोड़ लगाएंगे बॉक्सिंग का पंच; दिखेगी दमदार स्टारकास्ट
Glory Teaser Release: आगामी सीरीज ‘ग्लोरी’ का टीजर आज रिलीज हुआ है। जानिए कैसी है इस स्पोर्ट ड्रामा की कहानी और टीजर में क्या कुछ दिखा खास…
विस्तार
पुलकित सम्राट और दिव्येंदु शर्मा स्टारर स्पोर्ट्स थ्रिलर ‘ग्लोरी’ का टीजर आज सामने आया है। रोमांस छोड़कर इस बार पुलकित बॉक्सिंग करते नजर आएंगे। टीजर को देखने के बाद फैंस इस सीरीज के लिए और पुलकित सम्राट को इस अंदाज में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।
टीजर में क्या दिखा?
हरियाणा की ब्रूटल और इमोशनली चार्ज बॉक्सिंग की दुनिया पर आधारित 'ग्लोरी' का टीजर पारंपरिक स्पोर्ट्स ड्रामा से इतर एक जटिल कहानी की ओर इशारा करता है। इसमें बदला, महत्वाकांक्षा और टूटे हुए रिश्ते आपस में टकराते हैं। 1 मिनट 11 सेकंड के इस टीजर में बॉक्सिंग, मर्डर, सस्पेंस, पॉवर और थ्रिलर देखने को मिलता है। टीजर में त्याग, बलिदान और कष्ट की बात की जाती है।
1 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करेगी सीरीज
करण अंशुमन और कनिष्क वर्मा द्वारा निर्देशित ‘ग्लोरी’ में दिव्येंदु शर्मा और पुलकित सम्राट प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा सीरीज में ‘धुरंधर’ फेम सुविंदर विक्की, आशुतोष राणा, यशपाल शर्मा और सिकंदर खेर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। एटॉमिक फिल्म्स के तहत निर्मित ‘ग्लोरी’ 1 मई से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करेगी।
पुलकित और दिव्येंदु के लिए महत्वपूर्ण है ‘ग्लोरी’
पुलकित सम्राट और दिव्येंदु शर्मा के लिए ‘ग्लोरी’ काफी अहम है, क्योंकि दोनों को अपने करियर में एक बड़ी सफलता की जरूरत है। पुलकित सम्राट के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार ‘राहु केतु’ में नजर आए थे। जबकि दिव्येंदु शर्मा आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई ‘साली मोहब्बत’ में नजर आए थे। उनकी आगामी फिल्म में राम चरण की पैन इंडिया फिल्म ‘पेद्दी’ भी शामिल है।