बॉलीवुड की पंगा गर्ल अभिनेत्री कंगना रणौत अपने बेबाक अंदाज और बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अपनी फिल्मों के जरिए लोगों के दिल में जगह बनाने वाली कंगना रणौत जल्द ही अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं। बड़े पर्दे पर अपने अभिनय और बेबाकी का डंका बजा चुकीं एक्ट्रेस अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाका करने वाली हैं। कंगना जल्द ही ओटीटी पर आने वाले अपने रियलिटी शो लॉकअप में नजर आने वाली हैं। इसी क्रम में अभिनेत्री ने हाल ही में अपने इस रियलिटी शो का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
LockUpp: कंगना रणौत के रिएलिटी शो का टीजर जारी, लोगों को पसंद आ रहा जेलर बनीं अभिनेत्री का धाकड़ अंदाज
बॉलीवुड की पंगा गर्ल अभिनेत्री कंगना रणौत अपने बेबाक अंदाज और बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अपनी फिल्मों के जरिए लोगों के दिल में जगह बनाने वाली कंगना रणौत जल्द ही अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री आगे कहती हैं, 'ऐसे में डेटर्स ने मेरी आवाज दबाने के लिए एफआईआर किए और नेपोटिज्म का फार्मूला लगाया। मेरी जिंदगी को 24 घंटे का रियलिटी शो बना कर रख दिया। लेकिन अब मेरी बारी है। मैं ला रही हूं द बाप ऑफ बिगेस्ट रियलिटी शो। माय जेल माय रूल्स।'
इसके अलावा कंगना ने यह भी बताया कि इस शो में 16 सेलिब्रिटीज हिस्सा लेंगे। अभिनेत्री वीडियो में कहती हैं, मेरी कैद में होंगे 16 कॉन्ट्रोवर्शियल सेलेब्स जिसके साथ वही होगा जो मैं चाहती हूं। लॉकअप 27 फरवरी से एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम होगा, बिल्कुल फ्री। यहां पापा के पैसों से भी बेल नहीं मिलेगी।
अपने शो के इस टीचर को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, मेरा जेल है ऐसा, ना चलेगी भाईगिरी ना चलेगा पैसा। तैयार हो जाइए लॉकअप के लिए। गौरतलब है कि कंगना रनौत रियलिटी शो की खबर सामने आने के बाद से ही यह काफी चर्चा में है। एकता कपूर के इस रियलिटी शो के टीजर के बाद अब फैंस इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। रियलिटी शो लॉकअप का ट्रेलर 16 फरवरी को जारी किया जाएगा।
इस नए रिएलिटी शो की बात करें तो इस शो को 72 दिनों के लिए तैयार किया गया है, जिसमें कुल 16 विवादित कंटेस्टेंट्स को एक लॉकअप में बंद किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शो में श्वेता तिवारी, शहनाज गिल, कुशाल टंडन, चेतन भगत जैसे कलाकार नजर आ सकते हैं। इसके अलावा शो में कंगना की फीस की बात करें तो एक्ट्रेस को हर एपिसोड के लिए एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे। ऐसे अभिनेत्री को इस पूरे शो के लिए कुपल 25 करोड़ की फीस दी जाएगी।