{"_id":"68277fd82ee35fd6a408f202","slug":"maharani-series-actress-huma-qureshi-talk-about-gender-based-pay-disparity-2025-05-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Huma Qureshi: ‘महारानी’ सीरीज में छा गईं हुमा, अब फीस में फर्क को लेकर एक्ट्रेस ने उठाए जरूरी सवाल","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Huma Qureshi: ‘महारानी’ सीरीज में छा गईं हुमा, अब फीस में फर्क को लेकर एक्ट्रेस ने उठाए जरूरी सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 16 May 2025 11:42 PM IST
सार
हाल ही में हुमा कुरैशी ने अपने करियर की सबसे हिट सीरीज ‘महारानी’ को लेकर बात की। साथ ही पुरुष अभिनेता के मुकाबले एक्ट्रेसेस को कम फीस क्यों मिलती है? इस बात पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
1 of 5
सीरीज 'महारानी' में हुमा कुरैशी
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamhumaq
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अब तक ‘महारानी’ नाम की वेब सीरीज के तीन सीजन कर चुकी हैं, इसमें वह लीड रोल में नजर आती हैं। इस सीरीज में उनके काम को काफी सराहा गया। ‘महारानी’ सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज में भी शामिल है। इतना सब होने के बावजूद भी हुमा कुरैशी को पुरुष कलाकारों के मुकाबले बहुत कम फीस मिलती है। इस अंतर पर वह सवाल उठाती हैं।
2 of 5
हुमा कुरैशी
- फोटो : इंस्टाग्राम- @iamhumaq
हुमा ने फीस के अंतर पर बात की
हाल ही हुमा कुरैशी ने इंडिया टुडे से की गई बातचीत में बताया कि सीरीज ‘महारानी’ सबसे ज्यादा देखी जाने के बावजूद भी उन्हें पुरुष अभिनेताओं के मुकाबले कम फीस मिलती है। फिल्मों में तो ऐसा होता है, ओटीटी पर भी यही सीन है। वह बताती हैं कि ओटीटी पर काम करने वाले नामी एक्टर्स को लगभग 45 करोड़ रुपये फीस मिलती है लेकिन एक्ट्रेसेस को इतनी फीस नहीं मिलती है। इस फीस के अंतर पर हुमा सवाल करती हैं।
बदलाव की है उम्मीद
हुमा कुरैशी आगे कहती हैं, ‘यह सब ऐसा ही।’ लेकिन हुमा कुरैशी को उम्मीद है कि बातचीत करके, चर्चा करके इस स्थिति में बदलाव आएगा। हुमा कुरैशी की सीरीज ‘महारानी’ का चौथा सीजन भी जल्द आएगा, इसमें भी वह रानी भारती का रोल निभाएंगी।
ओटीटी को सराह भी
ओटीटी में फीस के अंतर की बात करने के अलावा हुमा कुरैशी ने इस प्लेटफॉर्म को सराहा भी है। हुमा का मानना है कि इस प्लेटफॉर्म ने जयदीप अहलावत, शेफाली शाह और उनके लिए नए दरवाजे खोले हैं। अब हुमा कुरैशी और ये एक्टर्स अच्छी कहानियों का हिस्सा बन रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
हुमा कुरैशी
- फोटो : इंस्टाग्राम- @iamhumaq
इन फिल्मों में आएंगी नजर हुमा कुरैशी
वेब सीरीज ‘महारानी 4’ के अलावा हुमा कुरैशी के पास कुछ फिल्मों के ऑफर भी हैं। वह फिल्म ‘टॉक्सिक’, ‘पूजा मेरी जान’ और ‘गुलाबी’ जैसी फिल्मों का हिस्सा हैं। ‘टॉक्सिक’ एक कन्नड़ फिल्म है, जिसमें ‘केजीएफ’ फेम एक्टर यश लीड रोल में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।