{"_id":"6310c5d96cef427e4453415c","slug":"maniesh-paul-to-debut-on-ott-with-ritam-srivastava-thriller-drama-web-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maniesh Paul: बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर जलवा दिखाने के लिए तैयार मनीष पॉल, इस वेब सीरीज में आएंगे नजर","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Maniesh Paul: बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर जलवा दिखाने के लिए तैयार मनीष पॉल, इस वेब सीरीज में आएंगे नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 01 Sep 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मनीष पॉल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी प्रेजेंटर, कॉमेडियन और अभिनेता मनीष पॉल बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस बात को खुद एक्टर ने कंफर्म किया है। मनीष जल्द ही रीतम श्रीवास्तव के निर्देशन वाली थ्रिलर ड्रामा में डिजिटल पर अपने अभिनय का जलवा दिखाते नजर आने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा कुछ न बताते हुए उन्होंने कहा, 'मैं ऐसी भूमिकाएं पाकर खुश हूं जहां मुझे अपना कौशल दिखाने का भरपूर मौका मिल रहा है।
2 of 4
मनीष पॉल
- फोटो : अमर उजाला, अबू धाबी
उन्होंने आगे बताया कि इस वेब सीरीज के बारे में वह ज्यादा बात नहीं कर सकते लेकिन इसमें उनका कॉमिक किरदार नहीं है। एक्टर ने आगे बताया कि सीरीज में उनकी बहुत ही दिलचस्प भूमिका है जिसके बारे में वो दिसंबर महीने में ही बता सकेंगे। सीरीज के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'यह एक थ्रिलर ड्रामा है और जब यह प्रोजेक्ट मेरे पास आया तो मैं बहुत खुश था क्योंकि अब लोग मुझे कुछ अलग करते हुए देखेंगे।'
3 of 4
मनीष पॉल
- फोटो : instagram/manieshpaul
बता दें कि मनीष सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस शो में वह पांच साल बाद वापसी करने जा रहे हैं। मनीष कहते हैं, 'ऐसा लगता है कि जब एक दरवाजा बंद होता है, तो दूसरा आपके लिए खुल जाता है। 'झलक' के बाद करण सर ने मुझे 'जुगजुग जीयो' ऑफर किया और यह वास्तव में मेरे लिए एक फायदेमंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मनीष पॉल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लोगों ने मुझे एक अभिनेता के रूप में पहचानना शुरू कर दिया। सच तो यह है कि जिन्होंने एक बार मुझे ठुकरा दिया था, वे अलग-अलग तरह के ऑफर लेकर आ रहे हैं। इंटरव्यू के दौरान होस्टिंग पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वास्तव में यह बहुत चुनौतीपूर्ण है, मुझे नहीं लगता कि होस्टिंग बिल्कुल भी आसान है। बहुत से लोग सोचते हैं कि यह बहुत आसान है लेकिन सच्चाई इससे बिलकुल अगल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।