फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नीरज पांडे की एक और वेब सीरीज कतार में, अब मनोज बाजपेयी के साथ दिखाएंगे ये अनोखी कहानियां

Thu, 03 Dec 2020 10:29 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 03 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Manoj Bajpayee and Neeraj Pandey Team Up Again For Upcoming Web Series secrets of sinauli discovery of the century
मनोज बाजपेयी, नीरज पांडे - फोटो : Instagram

दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी और निर्देशक नीरज पांडे की जोड़ी एक बार फिर से एक वेब सीरीज के साथ लौट रही है। ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए बनी इसका ओरिजिनल सीरीज का शीर्षक है 'सीक्रेट्स ऑफ सिनौली- डिस्कवरी ऑफ द सेंचुरी'। इस सीरीज के निर्माताओं का दावा है कि यह सीरीज भारत वर्ष के इतिहास को एक नए नजरिए से पेश करेगी। इसका निर्देशन नीरज पांडे ने किया है और इसमें देश का इतिहास बताने का काम करेंगे मनोज बाजपेयी।

Manoj Bajpayee and Neeraj Pandey Team Up Again For Upcoming Web Series secrets of sinauli discovery of the century
Manoj Bajpayee - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके जानकारी दी है कि वह ओरिजिनल सीरीज 'सीक्रेट्स ऑफ सिनौली- डिस्कवरी ऑफ द सेंचुरी' का हिस्सा हैं। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, 'मैं भारतवर्ष के पुराने इतिहास को एक नए नजरिए से देखने के लिए 'सीक्रेट्स ऑफ सिनौली- डिस्कवरी ऑफ द सेंचुरी' के साथ एकदम तैयार हूं।' दरअसल, यह एक पहल है जिसमें देश की अलग-अलग चीजों पर अलग नजरिए से कुछ गाथाएं बताई जाएंगी।

View this post on Instagram

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)

Manoj Bajpayee and Neeraj Pandey Team Up Again For Upcoming Web Series secrets of sinauli discovery of the century
रणदीप हुड्डा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस पहल की शुरुआत 15 दिसंबर से होगी। एक कहानी 'मिशन फ्रंटलाइन' शीर्षक से होगी जिसमें तेलुगू फिल्मों के जाने-माने अभिनेता राणा दग्गुबाती मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। एक कहानी का शीर्षक 'लद्दाख वॉरियर्स- द संस ऑफ द सॉइल' होगा जिसमें रणदीप हुड्डा प्रमुख रूप से नजर आएंगे। और तीसरी कहानी 'सीक्रेट्स ऑफ सिनौली- डिस्कवरी ऑफ द सेंचुरी' होगी जिसमें मनोज बाजपेयी और नीरज पांडे का योगदान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Bajpayee and Neeraj Pandey Team Up Again For Upcoming Web Series secrets of sinauli discovery of the century
मनोज बाजपेयी

'सीक्रेट्स ऑफ सिनौली- डिस्कवरी ऑफ द सेंचुरी' का हिस्सा बनकर मनोज बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा, 'इस कहानी का हिस्सा बनकर मुझे बहुत खुशी हो रही है क्योंकि मुझे पुरातन भारत के बारे में इसके जरिए बहुत कुछ जानने को मिला। हमारी सभ्यता लगभग चार हजार साल पुरानी है और इसके बारे में हमें सिनौली में हुई पुरातत्व विभाग की खोजों से जानने को मिला। हमें हमारे इतिहास के बारे में बहुत सी जानकारियां यहीं से मिलीं। मैं प्राचीन भारत के इतिहास को एक नए दृष्टिकोण से देख रहा हूं।'

विज्ञापन
Manoj Bajpayee and Neeraj Pandey Team Up Again For Upcoming Web Series secrets of sinauli discovery of the century
सूरज पे मंगल भारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मनोज और नीरज इस प्रोजेक्ट के साथ पांचवी बार एक साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले ये दोनों 'स्पेशल 26', 'नाम शबाना', 'सात उचक्के' और 'अय्यारी' फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। बात करें अगर मनोज की तो उन्हें हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' में एक मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा गया। देश में लॉकडाउन खत्म होकर सिनेमाघरों के खुलने के बाद सबसे पहले यही फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसमें मनोज के साथ फातिमा सना शेख और दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिकाओं में रहे। फिल्म का बॉक्स ऑफिस नतीजा ज्यादा उत्साहवर्धक नहीं रहा।

पढ़ें: ‘टेनेट’ के हिंदुस्तान पहुंचते ही डिंपल को मिला ये दमदार रोल, अगली फिल्म में शाहरुख खान से लड़ाएंगी पंजे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed