फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘मिर्जापुर 2’ के रोबिन का चमका सितारा, एयरलिफ्ट के निर्देशक के साथ शुरू की ये धमाकेदार वेब सीरीज

Fri, 15 Jan 2021 12:58 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 15 Jan 2021 12:58 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur 2 actor Priyanshu Painyuli to play Taapsee Pannu's husband at Rashmi Rocket
प्रियांशु पैन्यूली - फोटो : सोशल मीडिया

'मिर्जापुर 2' में रोबिन का किरदार निभा कर लोगों की नजरों में चढ़ चुके अभिनेता प्रियांशु पैन्यूली इस समय ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए बनने वाली एक और वेब सीरीज को समय दे रहे हैं। इस वेब सीरीज का अब तक शीर्षक निर्धारित नहीं हुआ है लेकिन बड़ी बात यह है कि इस सीरीज का निर्देशन कर रहे हैं राजा कृष्ण मेनन। राजा वहीं निर्देशक हैं जिन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म 'एअरलिफ्ट' को बनाया और सैफ अली खान की फिल्म 'शेफ' का भी निर्देशन किया।

Mirzapur 2 actor Priyanshu Painyuli to play Taapsee Pannu's husband at Rashmi Rocket
Priyanshu Painyuli - फोटो : इंस्टाग्राम

अपनी शुरुआती फिल्मों और वेब प्रोजेक्ट्स के साथ ज्यादा चर्चाओं में न आ पाए प्रियांशु ने पिछले साल रिलीज हुई हॉलीवुड की वेब फिल्म 'एक्सट्रैक्शन' के बाद ही अपनी एक पहचान बना ली। रही बची कसर चर्चित वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के दूसरे सीजन ने पूरी कर दी। अब प्रियांशु सिनेमा में सहायक नहीं, बल्कि मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। राजा कृष्ण मेनन के निर्देशन में वह जिस वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे हैं, उसमें फरवरी खत्म होने तक का ही समय लगेगा।

Mirzapur 2 actor Priyanshu Painyuli to play Taapsee Pannu's husband at Rashmi Rocket
प्रियांशु पैन्यूली - फोटो : Instagram

नवंबर के अंतिम सप्ताह में ही प्रियांशु ने शादी की और शादी के कुछ समय बाद ही वह हनीमून मनाने नहीं गए, बल्कि राजा कृष्ण मेनन के साथ इस वेब सीरीज के शूटिंग में ही व्यस्त हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस वेब सीरीज की शूटिंग मुंबई में ही शुरू हुई और उस वक्त प्रियांशु ने कुछ हिस्से पर काम किया। नया साल शुरू होने के बाद ही प्रियांशु काम पर फिर से लग गए। राजा कृष्ण मेनन की इस वेब सीरीज के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। और, न ही इस बात की कोई जानकारी मिली है कि प्रियांशु के अलावा इसमें और कौन कलाकार काम कर रहे हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
Mirzapur 2 actor Priyanshu Painyuli to play Taapsee Pannu's husband at Rashmi Rocket
Priyanshu Painyuli to play Taapsee Pannu husband - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियांशु इस समय अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ फिल्म 'रश्मि रॉकेट' की शूटिंग कर रहे हैं। वह गुजरात के कच्छ में हैं और आकर्ष खुराना की इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में तापसी के साथ मुख्य अभिनेता की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। प्रियांशु और तापसी के अलावा इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी भी एक अहम भूमिका में हैं। एक तरफ इस फिल्म की शूटिंग भी चलती रहेगी और जनवरी के अंतिम सप्ताह से प्रियांशु अपनी वेब सीरीज की शूटिंग भी फिर से शुरू कर देंगे। हालांकि, यह संभव तभी होगा जब 'रश्मि रॉकेट' का कच्छ शेड्यूल प्रियांशु खत्म करेंगे।

विज्ञापन
Mirzapur 2 actor Priyanshu Painyuli to play Taapsee Pannu's husband at Rashmi Rocket
ईशान खट्टर, मृणाल ठाकुर और खुद प्रियांशु पैन्यूली - फोटो : फाइल फोटो

प्रियांशु इस वेब सीरीज की शूटिंग शुरुआत मुंबई से कर चुके हैं। राजा इस वेब सीरीज की शूटिंग के लिए मुंबई के आसपास के इलाकों और जयपुर शहर के आसपास के इलाकों की वास्तविक जगहों पर शूटिंग करने वाले हैं। उन्होंने शहर की भीड़-भाड़ से दूर रहने का फैसला कोरोना वायरस की वजह से ही लिया है। फरवरी में वह इस वेब सीरीज की शूटिंग खत्म कर देंगे और जल्द से जल्द पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी निपटाएंगे। क्योंकि, उन्हें अपनी एक फिल्म 'पिप्पा' की भी शूटिंग शुरू करनी है जिसमें ईशान खट्टर, मृणाल ठाकुर और खुद प्रियांशु पैन्यूली भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed