फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल 2020 के पांच ZEE5 ओरिजनल शो, जिन्होंने खूब किया दर्शकों के दिलों पर राज

Thu, 07 Jan 2021 04:59 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला बिंदास फीचर, मुंबई
अमर उजाला बिंदास फीचर, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 07 Jan 2021 04:59 PM IST
विज्ञापन
top five best series on Zee5 released in 2020 Code M Churails State of Siege
जी5 की बेस्ट वेब सीरीज - फोटो : जी5

साल 2020 काफी उतार चढ़ाव भरा रहा। लोगों ने काफी अलग अनुभव किए। कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन ने हम सभी को काफी प्रभावित किया। इससे हमारी इंटरटेनमेंट की दुनिया भी अछूती नहीं रही। लॉकडाउन के कारण इंटरटेनमेंट के परम्परागत तरीके जैसे फिल्में थियेटर न खुले होने की वजह से दर्शकों तक नहीं पहुंच पाए। तो वहीं ढेरों ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के ओरिजनल शोज व फिल्मों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इन्हीं में से एक देश के अग्रणी ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 के कई ऐसे शोज व फिल्में हैं जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इन शोज ने हमारे मनोरंजन की दुनिया को ही बदल दिया। आज हम बात करेंगे ZEE5 के चर्चित शोज में से 5 ऐसे खास शोज की जो वर्तमान समय में बने हुए हैं दर्शकों की पहली पसंद।

top five best series on Zee5 released in 2020 Code M Churails State of Siege
कोड एम - फोटो : फाइल

कोड एम

इंडियन आर्मी, क्राइम, एनकाउंटर के इर्द-गिर्द घूमती यह वेबसीरीज एक बेहतरीन थ्रिलर है। जो कि अंत तक आप को बांध कर रखती है। इसमें मुख्य भूमिका में जेनिफर विंगेट हैं जो कि आर्मी लॉयर मेजर मोनिका मेहरा का किरदार निभा रही हैं। जिसमें वो एक एनकाउंटर की गुत्थी सुलझाती हुई नजर आती हैं। इनके अलावा रजत कपूर, तनुज विरवानी, आलेख कपूर, केशव सादना, मेघना कौशिक आदि मंझे हुए कलाकारों से लैस ये सीरीज इस साल की सबसे बेहतरीन सीरीजों में से एक है। इसके निर्देशक हैं बलजीत सिंह चड्ढा।

ट्रेलर यहां देखें

top five best series on Zee5 released in 2020 Code M Churails State of Siege
चुड़ैल्स - फोटो : instagram: sarwatg

चुड़ैल्स

ZEE5 पर अगस्त के महीने में रीलीज हुई पाकिस्तानी वेब सीरीज चुड़ैल्स की दुनियाभर में तारीफ हो रही है। इस सीरीज ने अपने प्रोग्रेसिव कंटेट के कारण खूब नाम कमाया है। महिलाप्रधान इस सीरीज में सरवत गिलानी, यसरा रिजवी, मेहर बानो और नीमरा बूचा ने काम किया है। चारों महिलाएं मिलकर एक डिटेक्टिव एजेंसी खोलती हैं जो कि अपनी पत्नियों को धोखा देने वाले पतियों का खुलासा करती हैं। इस सीरीज में पुरूष प्रधान समाज के काफी भेद खोले हैं। इसके निर्देशक असीम अब्बासी हैं, तो वहीं इस सीरीज में हिना ख्वाजा, काशिफ हुसैन, ओमार राना, अदनान मलिक, सानिया सईद आदि कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

ट्रेलर यहां देखें

विज्ञापन
विज्ञापन
top five best series on Zee5 released in 2020 Code M Churails State of Siege
स्टेट ऑफ सीज : 26/11 - फोटो : फाइल

स्टेट ऑफ सीज: 26/11

साल 2008 में हुए मुंबई हमलों पर आधारित यह सीरीज एक तरीके से उन हमलों का दस्तावेज है। सच्चाई को बिल्कुल भी न छेड़ते हुए यह सीरीज भारतीय सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी काफी कुछ बताती है। यह दिखाती है कि ऐसे अपनी जान की बाजी लगाने वाले हमारे जवानों के पास सुरक्षा के उपकरण भी उपलब्ध नहीं हैं। अर्जन बाजवा, अर्जुन बिजलानी, व मुकुल देवइस सीरीज में मुख्य भूमिका में हैं, तो वहींतारा बेरी, सिड मक्कड, अविनाश वाधवान, शोएब कबीर, आदि कलाकारों ने भी इस सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसका निर्देशन किया है मैथ्यू लियूटविलर ने।

ट्रेलर यहां देखें

विज्ञापन
top five best series on Zee5 released in 2020 Code M Churails State of Siege
अभय 2 - फोटो : ZEE5

अभय-2

कुणाल खेमू की बहुप्रतीक्षित सीरीज अभय का दूसरा सीजन भी साल 2020 में दर्शकों तक पहुंचा। और अनुमान के अनुसार इसे पहले सीजन से भी ज्यादा पसंद किया गया। हिंसा, क्राइम व पुलिस ड्रामा जैसे विषयों पर बनी यह सीरीज अपने बेहतरीन कंटेंट के कारण खूब पसंद की जा रही है। कुणाल खेमू के अलावा इसमें राम कपूर, चंकी पांडे, विदिता वेग, आशा नेगी, निधि सिंह, अशीम वदान आदि कलाकार प्रमुख भूमिका में है। इस सीरीज का निर्देशन किया है केन घोष ने।

ट्रेलर यहां देखें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article