फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इसलिए रिलीज नहीं हो पा रहा 'मिर्जापुर' का दूसरा सीजन, अभिषेक बच्चन की 'ब्रीद 2' का भी इंतजार जारी

Tue, 14 Apr 2020 10:05 AM IST
शिप्रा सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 14 Apr 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur season 2 Abhishek Bachchan Breathe season 2 release delay due to coronavirus lockdown
Mirzapur and Abhishek Breathe - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

कोरोना महामारी के इस दौर में लोगों के मनोरंजन का एकमात्र साधन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स बने हुए हैं। लेकिन लॉकडाउन के दिन बढ़ने की स्थिति में लोगों से नए मनोरंजन का यह जरिया भी प्रभावित हो सकता है। भारत में चलने वाले सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो के पास भी कुछ ही प्रोजेक्ट्स बचे हैं, जिन्हें वे हाल ही में प्रसारित करने वाले हैं।

Mirzapur season 2 Abhishek Bachchan Breathe season 2 release delay due to coronavirus lockdown
पंचायत - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन की स्थिति में इसके बाद इन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के पास भी लोगों को दिखाने के लिए कुछ नहीं बचेगा।प्राइम वीडियो के ताजा प्रसारित हुए शो 'पंचायत' को सभी ओर से तारीफें मिल रही हैं। इस प्लेटफार्म के पास आगे दिखाने के लिए 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' का दूसरा सीजन भी तैयार है।

Mirzapur season 2 Abhishek Bachchan Breathe season 2 release delay due to coronavirus lockdown
Mirzapur season 2 - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

भारत में अमेजन ओरिजिनल कंटेंट की मुखिया अपर्णा पुरोहित बताती हैं कि आगे के शोज को लेकर उन्हें बहुत तैयारी करने की जरूरत है।उन्होंने कहा, 'हम नए शोज को जितनी जल्दी हो सके बाहर लाने की कोशिश कर रहे हैं। इस समय शूटिंग तो बंद हो चुकी हैं। हमारे कई प्रोजेक्ट्स इसी वजह से रुक गए हैं। यहां ऐसा कुछ भी नहीं है जो सिर्फ हमारे हाथ में हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mirzapur season 2 Abhishek Bachchan Breathe season 2 release delay due to coronavirus lockdown
Saif Ali Khan - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

प्राइम वीडियो की कई प्रतिष्ठित वेब सीरीजों, जिसमें सैफ अली खान की 'दिल्ली', अभिषेक बच्चन की 'ब्रीद 2', और गैंगस्टर ड्रामा 'मिर्जापुर 2' शामिल हैं, की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन इनके पोस्ट प्रोडक्शन का काम अभी भी बाकी है। अपर्णा कहती हैं, 'ऑफलाइन एडिटिंग तो घर से हो सकती है, लेकिन डबिंग के लिए हमें एक स्टूडियो की जरूरत होगी।'

विज्ञापन
Mirzapur season 2 Abhishek Bachchan Breathe season 2 release delay due to coronavirus lockdown
Four More Shots Please' Season 2 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इन कामों के लिए कई लोगों को एक साथ मिलकर काम करना होता है। अभी तो हम सिर्फ स्थिति का आंकलन करने में लगे हुए है। हालांकि हमें अपने कंटेंट को रिलीज करने की कोई जल्दी नहीं है, क्योंकि हमारे पास पहले से ही 'फोर मोर शॉट्स प्लीज 2' और 'पाताल लोक' रिलीज होने के लिए तैयार हैं।' 

इस दिन रिलीज होगी नेटफ्लिक्स पर हसमुख, मूड में आने के लिए देखिए वैसी ही ये 10 कॉमिक थ्रिलर फिल्में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed