फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नीरज पांडे ने की अपनी वेब सीरीज के दूसरे सीजन को लाने की तैयारी, 26 जनवरी पर टिकी सबकी नजरें

Fri, 22 Jan 2021 08:40 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Fri, 22 Jan 2021 08:40 AM IST
विज्ञापन
Neeraj pandey may announce special ops season 2 on 26th january
नीरज पांडे, स्पेशल ऑप्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बड़े पर्दे के लिए 'ए वेडनेसडे', 'स्पेशल 26', 'बेबी', 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी फिल्में बना चुके फिल्मकार नीरज पांडे  पिछले साल रिलीज हुई अपनी मशहूर वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' के दूसरे सीजन को लाने की तैयारी में है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि नीरज पांडे ने अपनी वेब सीरीज के दूसरे सीजन से जुड़ी सारी तैयारियां कर ली हैं और वह गणतंत्र दिवस के मौके पर इसे घोषित करने की तैयारी में हैं।

Neeraj pandey may announce special ops season 2 on 26th january
स्पेशल ऑप्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नीरज पांडे की वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' पिछले साल मार्च के महीने में रिलीज हुई और इस सीरीज को दर्शकों और समीक्षकों ने बहुत पसंद किया। इसलिए, नीरज ने इस सीरीज के दूसरे सीजन को लाने की योजना बनाई है। उन्होंने इसके लिए पटकथा पूरी कर ली है और पहले सीजन की तरह दूसरे सीजन के लिए भी उन्होंने कहानी पर काफी शोध किया है। 

Neeraj pandey may announce special ops season 2 on 26th january
स्पेशल ऑप्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अगले हफ्ते मंगलवार यानी 26 जनवरी को नीरज 'स्पेशल ऑप्स' के दूसरे सीजन की घोषणा कर देंगे। दूसरे सीजन के बारे में बहुत ज्यादा जानकारियां तो नहीं मिली हैं लेकिन नीरज ने दर्शकों को अपने काम से चौंकाने की पूरी तैयारी की है। इसके शूटिंग की शुरुआत फरवरी से हो सकती है और अंदाजा है कि शूटिंग जून के महीने तक चलेगी। नीरज ने देश के बाहर भी कुछ जगह चुन रखी हैं जहां पर इसकी शूटिंग होनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Neeraj pandey may announce special ops season 2 on 26th january
स्पेशल ऑप्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'स्पेशल ऑप्स' के पहले सीजन में अभिनेता केके मेनन ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसके अलावा सीरीज में सना खान, सज्जाद डेलाफ्रूज, करन टैकर, सैयामी खेर आदि कलाकार भी अहम भूमिकाओं में रहे। ज्ञात है कि सना खान ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर घोषणा कर दी है कि उन्होंने मनोरंजन की दुनिया को छोड़ दिया है। इसीलिए, दूसरे सीजन में सना नजर नहीं आएंगी। इसके अलावा कुछ एक किरदार ऐसे भी हैं जिनकी मौत पहले सीजन में हो चुकी है इसलिए दूसरे सीजन में उनका दिखाया जाना मुमकिन नहीं। हालांकि, कुछ नए चेहरे दूसरे सीजन में जरूर दिखाई देंगे।

विज्ञापन
Neeraj pandey may announce special ops season 2 on 26th january
स्पेशल ऑप्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' देश की खुफिया एजेंसी रॉ के एक अफसर हिम्मत सिंह की कहानी है जिसका किरदार के के मेनन ने निभाया है। हिम्मत सिंह और उसकी टीम मिलकर दुनिया भर के खतरों से देश को सुरक्षित रखने का काम करते हैं। यह सीरीज वैसे भी लोगों को पसंद आई और इसे ज्यादा फायदा लॉकडाउन का भी मिला। यह सीरीज मार्च में रिलीज हुई और इसके रिलीज के कोई एक हफ्ते बाद ही देश में बंदी का एलान हो गया। लोग घरों में बैठे रहे और ओटीटी पर उपलब्ध सामग्री का ही उपयोग करते रहे। अब असली परीक्षा तो दूसरे सीजन की होगी जब सभी लोगों के पास मनोरंजन के दूसरे साधन भी उपलब्ध होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed