फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Netflix : नेटफ्लिक्स की इन पॉपुलर सीरीज के तीसरे सीजन की हुई घोषणा, लिस्ट में शामिल ये बड़े नाम

Tue, 14 Mar 2023 11:11 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Tue, 14 Mar 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
netflix announces third seasons these populor series know about kota factory delhi crime mismatched and others
बेव सीरिज - फोटो : सोशल मीडिया

ओटीटी बेव सीरिज लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है। पॉपुलर स्ट्रीमिंग एप्प नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को ओटीटी के सबसे पॉपुलर शोज 'दिल्ली क्राइम', 'मिसमैच्ड' और 'कोटा फैक्ट्री' के तीसरे सीजन का एलान किया है। इन शोज के नए सीजन की घोषणा नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर एक टीजर शेयर कर की है। इसके साथ ही मजेदार कैप्शन भी लिखा है कि अब आपके कॉफी कप को भरने का समय है क्योंकि आपके फेवरेट शोज इस बार पूरे नए ट्विस्ट के साथ वापस आ रहे हैं।

netflix announces third seasons these populor series know about kota factory delhi crime mismatched and others
दिल्ली क्राइम - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली क्राइम
पॉपुलर शो दिल्ली क्राइम थ्रिल और सस्पेंस से भरा है। शेफाली शाह की यह सीरिज राजधानी में हाई-प्रोफाइल अपराधों की जांच करती हैं। शो के पहले दो सीज़न वास्तविक और काल्पनिक दोनों घटनाओं से प्रेरित थे।

netflix announces third seasons these populor series know about kota factory delhi crime mismatched and others
मिसमैच्ड - फोटो : सोशल मीडिया

मिसमैच्ड
संध्या मेनन की साल 2017 में आई उपन्यास 'व्हेन' 'डिंपल मेट ऋषि' पर आधारित, 'मिसमैच्ड' में लोगों ने प्राजक्ता कोली और रोहित सराफ की जोड़ी को काफी पसंद किया है। शो के दो सीजन सफलतापूर्ण रहें। अब इसके बाद शो का तीसरा सीजन आने वाला है। 'मिसमैच्ड' 'ऋषि' और 'डिंपल' की लव स्टोरी पर आधारित है। 'ऋषि' ओल्ड स्कूल रोमांस में विश्वास करता है और वह 'डिंपल' से शादी करना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
netflix announces third seasons these populor series know about kota factory delhi crime mismatched and others
कोटा फैक्ट्री - फोटो : सोशल मीडिया

कोटा फैक्ट्री
राघव सुब्बू द्वारा निर्देशित 'कोटा फैक्ट्री' 'वैभव ' के बारे में है, जो कोटा के प्रमुख प्रशिक्षण संस्थानों में से एक 'माहेश्वरी' की एडमिशन लेता है और कैसे वह अपनी दोस्ती, अपने गुरु के साथ अपने रिश्ते और आईआईटी में जाने के बढ़ते दबाव को संतुलित करने की कोशिश करता है। इस शो में जितेंद्र कुमार, मयूर मोरे, रंजन राज, आलम खान, एहसास चन्ना, रेवती पिल्लई और उर्वी सिंह हैं।

विज्ञापन
netflix announces third seasons these populor series know about kota factory delhi crime mismatched and others
द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स - फोटो : सोशल मीडिया
द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स
'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' जीवन चार 'बॉलीवुड पत्नियों' के जीवन पर आधारित है। इस सीरिज में महीप कपूर ,संजय कपूर की पत्नी, भावना पांडे ,चंकी पांडे , सीमा खान ,सोहेल खान ,और नीलम कोठारी ,समीर सोनी हैं। यह शो फिल्म निर्माता करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के डिजिटल लेबल धर्माटिक एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed