{"_id":"5ebd00b68ebc3e9050182c12","slug":"netflix-has-reportedly-acquired-the-rights-for-ali-abbas-zafar-upcoming-superhero-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अली अब्बास जफर के ड्रीम प्रोजेक्ट में आया नया मोड़, नेटफ्लिक्स के लिए बनाएंगे सुपरहीरो फ्रेंचाइजी","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
अली अब्बास जफर के ड्रीम प्रोजेक्ट में आया नया मोड़, नेटफ्लिक्स के लिए बनाएंगे सुपरहीरो फ्रेंचाइजी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 14 May 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अली अब्बास, कैटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी फिल्मों के निर्देशक अली अब्बास जफर ने जो सुपर हीरो फिल्मों की फ्रेंचाइजी बनाने का सपना देखा है उसमें अब एक नया मोड़ आ गया है। शुरुआत में इस प्रोजेक्ट को रॉनी स्क्रूवाला निर्मित कर रहे थे लेकिन अब इसको सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्मों में से एक नेटफ्लिक्स ने ले लिया है। साफ तौर पर कहें तो अली अब्बास जफर जिन फिल्मों को हिंदी सिनेमा के लिए बनाने वाले थे, अब वह फिल्में नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फिल्मों के रूप में बनेंगी।
2 of 5
अली अब्बास जफर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अली अब्बास ने इस प्रोजेक्ट की शुरुआत कटरीना कैफ को साथ लेकर शुरू करने के ठानी थी। ये फिल्में तो अभी भी बनेगी लेकिन अब यह नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फिल्में कहलाएंगी। रॉनी स्क्रूवाला इन फिल्मों को निर्मित कर रहे थे लेकिन कोरोना वायरस की वजह से आई रुकावट के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने इस प्रोजेक्ट को अपने अंतर्गत ले लिया है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
यह फिल्म अभी भी एक सीरीज के रूप में ही रहेंगी लेकिन इसकी पहली ही फिल्म अब एक नहीं बल्कि दो हिस्सों में बनेगी। नेटफ्लिक्स का एक अलग अंतरराष्ट्रीय स्तर है इसलिए वह अपनी तरफ से इस प्रोजेक्ट में स्पेशल इफेक्ट और वीएफएक्स की भरमार करेगा। नेटफ्लिक्स चाहता है कि अली अब्बास जफर के इस प्रोजेक्ट की तरफ वैश्विक दर्शक आकर्षित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अली अब्बास जफ
- फोटो : ट्विटर
इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा में तो हो सकता है अभी वक्त लग जाए लेकिन इतना जरूर है कि अली अब्बास ने पटकथा पर काम पूरा कर लिया है। बस वह अब इस इंतजार में हैं कि जैसे ही कोरोना वायरस काबू में आए तो शूटिंग शुरू की जाए।
अली अब्बास जफर को हिंदी सिनेमा में सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्में सुल्तान, टाइगर जिंदा है और भारत के निर्देशन के लिए जाना जाता है। उनकी एक और फिल्म बतौर प्रोड्यूसर अंडर प्रोडक्शन है जिसे वह ईशान खट्टर और अनन्या पांडे के साथ 'खाली पीली' नाम से बना रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।