Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Web Series
›
OTT Release This Week: Upcoming Movies and series on netflix disney hotstar operation romeo, odd squad season 3, koffee with karan 7 Vikram ranveer vs wild with bear grylls
{"_id":"62c2749bc6958d5a0c6bfeed","slug":"ott-release-this-week-operation-romeo-odd-squad-season-3-koffee-with-karan-7-vikram-ranveer-vs-wild-with-bear-grylls-upcoming-movies-and-series-on-netflix-disney-hotstar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"This Week OTT Release: ‘कॉफी विद करण’ में खुलेंगे सेलिब्रिटीज के गहरे राज, रोमांस और सस्पेंस से भरपूर होगा यह हफ्ता","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
This Week OTT Release: ‘कॉफी विद करण’ में खुलेंगे सेलिब्रिटीज के गहरे राज, रोमांस और सस्पेंस से भरपूर होगा यह हफ्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 04 Jul 2022 10:38 AM IST
सार
नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही लोग ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
This Week OTT Release
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही लोग ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। देशभर में इन दिनों ओटीटी की बढ़ती लोकप्रियता के चलते मकेर्स हर हफ्ते अपने दर्शकों के लिए कुछ ना कुछ नया लेकर आते हैं। इसी क्रम में इस हफ्ते भी अलग-अलग ओटीटी प्लटेफॉर्म्स पर कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली है। आइए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाले नए ओटीटी कंटेंट में-
2 of 6
ऑपरेशन रोमियो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऑपरेशन रोमियो
शशांत शाह द्वारा निर्देशित 'ऑपरेशन रोमियो' एक रोमांटिक थ्रिलर मूवी है। अप्रैल महीने में रिलीज हुई यह फिल्म थिएटर के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो गई है। शरद केलकर, भूमिका चावला और सिद्धांत गुप्ता स्टारर इस यह फिल्म 3 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा सकती है।
3 of 6
ऑड स्क्वाड सीजन 3
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑड स्क्वाड सीजन 3
नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय सीरीज ऑड स्क्वाड की कहानी दो किशोर एजेंट्स ओलिव और ओटो के ईर्द-गिर्द घूमती है। इस सीरीज के पहले रिलीज हुए दो सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, जिसके बाद से ही सभी इसके तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों के इंतजार को खत्म करते हुए मेकर्स इस सीरीज के तीसरे सीजन की स्ट्रीमिंग 4 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कॉफी विद करण 7
- फोटो : social media
कॉफी विद करण 7
मशहूर सेलिब्रिटी टॉक शो 'कॉफी विद करण' लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। शो के बीते छह सीजन को दर्शकों से काफी प्यार मिला था। ऐसे में अब जल्द ही इसका सातवां सीजन भी रिलीज होने वाला है। हाल ही में इस सीरीज के 7वें सीजन का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसके सामने आते ही इस सीजन शो में शामिल होने वाले कालकारों के नामों का भी खुलासा हो गया। यह शो 7 जुलाई 2022 से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
रणवीर vs वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स
- फोटो : Instagram
रणवीर Vs वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह जल्द ही बेयर ग्रिल्स के मशहूर शो में नजर आने वाले हैं। इस शो में रणवीर से पहले भी कुछ अभिनेता नजर आए थे। साथ ही देश के प्रधानमंत्री मोदी भी इस शो का हिस्सा बन चुके हैं। वहीं अब रणवीर सिंह इस शो में दिखाई देंगे, जिसे 8 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।