फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Web Series: फिल्में ही नहीं साउथ की इन वेब सीरीज में भी मिलेगा कमाल का कंटेंट, आज ही कर लें वॉच लिस्ट में शामिल

Sun, 03 Jul 2022 06:00 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 03 Jul 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
South Indian Web Series on OTT With Amazing Content From Queen To November Story Live Telecast Auto Shankar
साउथ की बेहतरीन वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्में धमाल मचा रही हैं। साउथ सिनेमा इस कदर लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है कि ये फिल्में कमाई के नए रिकॉर्ड कायम कर रही हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड की फिल्मों को भी कड़ी टक्कर दे रही हैं। लेकिन आज हम आपको साउथ की फिल्में नहीं, कुछ ऐसी वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको कमाल की कहानी देखने को मिलेगी। तो चलिए नजर डालते हैं पूरी लिस्ट पर...

South Indian Web Series on OTT With Amazing Content From Queen To November Story Live Telecast Auto Shankar
नवंबर स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

नवंबर स्टोरी
प्लेटफॉर्म- डिज्नी प्लस हॉटस्टार
‘नवंबर स्टोरी’ एक तमिल वेब सीरीज है, जिसे आप हिंदी में हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इस सीरीज में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह एक सस्पेंस थ्रिलर सीरीज, जो आपको अंत तक बांधे रखेगी। इसमें कुल सात एपिसोड हैं।
 
South Indian Web Series on OTT With Amazing Content From Queen To November Story Live Telecast Auto Shankar
क्वीन - फोटो : सोशल मीडिया

क्वीन
प्लेटफॉर्म
- एमएक्स प्लेयर
यह सीरीज अनीता शिवकुमारन की किताब क्वीन और कथित रूप से तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के जीवन पर आधारित है। क्वीन में ‘बाहुबली’ में शिवगामी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री राम्या कृष्णन ने मुख्य भूमिका निभाई है। 12 एपिसोड्स की इस सीरीज का निर्देशन गौतम वासुदेव मेनन और प्रसथ मुरुगेशन ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
South Indian Web Series on OTT With Amazing Content From Queen To November Story Live Telecast Auto Shankar
ट्रिप्लस - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रिप्लस
प्लेटफॉर्म
- डिज्नी प्लस हॉटस्टार
ट्रिप्लस तीन दोस्तों की कहानी है, जो कैफे खोलने के लिए रुपये उधार लेते हैं। पूरी कहानी इन्हीं दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। इस सीरीज के आठ एपिसोड डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हिंदी में उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
South Indian Web Series on OTT With Amazing Content From Queen To November Story Live Telecast Auto Shankar
ऑटो शंकर - फोटो : सोशल मीडिया
ऑटो शंकर
प्लेटफॉर्म
- जी5
ऑटो शंकर एक सच्ची कहानी पर आधारित वेब सीरीज है। यह एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है, जो तमिलनाडु के एक सीरियल किलर गौरीशंकर की कहानी पर आधारित है। 10 एपिसोड की इस सीरीज को आप हिंदी में जी5 पर देख सकते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed