{"_id":"6805ac01fcae3970f7010cd3","slug":"ott-this-week-jewel-thief-the-heist-begins-you-season-5-veera-dheera-sooran-part-2-l2-empuraan-ayyana-mane-2025-04-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"OTT This Week: 'ज्वेल थीफ' से लेकर 'एल 2 एम्पुरान' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा क्राइम-थ्रिलर का डबल डोज","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
OTT This Week: 'ज्वेल थीफ' से लेकर 'एल 2 एम्पुरान' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा क्राइम-थ्रिलर का डबल डोज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Mon, 21 Apr 2025 09:08 AM IST
सार
OTT Release This Week: हर बार की तरह इस हफ्ते भी ओटीटी पर कई धमाकेदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। चलिए जानते हैं कि अप्रैल के आखिरी हफ्ते में कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज होने वाली हैं।
विज्ञापन
1 of 6
एल2: एम्पुरान-ज्वेल थीफ
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
महीने का अंत भी उतना ही रोमांचक होने वाला है, जितना कि शुरुआत में था, क्योंकि कई दिलचस्प फ़िल्में और शो रिलीज होने वाले हैं। हिंदी हीस्ट एक्शन फिल्म से लेकर अमेरिकन साइकोलॉजिकल थ्रिलर से लेकर मैसी एक्शन फिल्म तक, इस हफ्ते सब कुछ आपकी उंगलियों पर होगा। अपनी बिंज लिस्ट बनाने और इस हफ्ते के लिए अपनी पसंदीदा फिल्में चुनने के लिए तैयार हो जाइए। ज्वेल थीफ, एल2 एम्पुरान से लेकर यू सीजन 5 तक, आने वाले दिनों में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार और जी5 पर रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में जानिए...
2 of 6
ज्वेल थीफ
- फोटो : वीडियो ग्रैब
ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स (Jewel Thief: The Heist Begins)
फिल्म की कहानी एक मास्टर चोर पर केंद्रित है, जो बहुत कीमती अफ्रीकी रेड सन हीरे को चुराने के मिशन पर निकलता है, लेकिन जब उनकी योजना डबल-क्रॉस के खतरनाक खेल में बदल जाती है तो उनकी जिंदगी में नया मोड़ आता है। एक्शन-एडवेंचर थ्रिलर फिल्म में सैफ अली खान, जयदीप अहलावत, कुणाल कपूर और निकिता दत्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 25 अप्रैल को रिलीज होगी।
3 of 6
यू सीजन 5
- फोटो : Netflix
यू सीजन 5 (You Season 5)
यह शो एक जुनूनी युवक पर केंद्रित है, जो खुद को उन लोगों के जीवन में शामिल करने के लिए जद्दोजहद करता है, जिनसे वह प्रभावित होता है। अमेरिकन साइकोलॉजिकल थ्रिलर के अंतिम सीजन में पेन बैडगली, चार्लोट रिची, मैडलिन ब्रूअर और अन्ना कैंप ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। यह शो नेटफ्लिक्स पर 24 अप्रैल को रिलीज होगा।
वीरा धीरा सूरन फार्ट 2 (Veera Dheera Sooran Part 2)
तमिल एक्शन फिल्म एक प्रोविजन स्टोर के मालिक के बारे में है, जिसकी साधारण जिंदगी एक खतरनाक अपराध नेटवर्क में शामिल होने के बाद उलट-पुलट हो जाती है। फिल्म में चियान विक्रम, दुशारा विजयन, सूरज वेंजरामूडू, एसजे सूर्या और पृथ्वी राज प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'वीरा धीरा सूरन भाग 2' प्राइम वीडियो पर 24 अप्रैल को रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 6
'एल 2 एम्पुरान'
- फोटो : इंस्टाग्राम@mohanlal
एल2: एम्पुरान (L2: Empuraan)
यह फिल्म स्टीफन नेदुम्पल्ली के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खुरेशी अब्राहम के रूप में दोहरी जिंदगी जीता है। फिल्म की कहानी इस यात्रा पर केंद्रित है कि कैसे वह एक शक्तिशाली नेता के रूप में उभरा और एक शक्तिशाली ग्लोबल क्राइम सिंडिकेट को लीड करता है। मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म में मोहनलाल, पृथ्वीराज सुकुमारन, कैरोलीन कोजियोल, अभिमन्यु सिंह, टोविनो थॉमस और मंजू वारियर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'एल2: एम्पुरान' जियो हॉटस्टार पर 24 अप्रैल रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।